फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Bakra Mandi sold for one million Dunba

बकरा मंडी में बिका एक लाख का दुंबा

Mon, 12 Sep 2016 02:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Mon, 12 Sep 2016 02:06 AM IST
विज्ञापन
Bakra Mandi sold for one million Dunba
दुंबा।
बकरीद कुरबानी का पर्व है। कुरबानी के लिए बकरा व दुंबा खरीदने के लिए मुसलमानों की भीड़ देर रात तक बेनियाबाग मंडी में उमड़ रही है। रविवार को बेनियाबाग मंडी में एक लाख का दुंबा बिका। कश्मीर से लाए गए इस दुंबे को डॉ. आजम कदीरी ने एक लाख रुपये में खरीदा। इसका वजन करीब सौ किलो है। बता दें कि इस साल मंडी में अब तक सबसे ज्यादा कीमत में ये दुंबा बिका है।
विज्ञापन



हजरत इब्राहीम की याद में मंगलवार को बकरीद का पर्व मनाया जाएगा। ईदगाहों में बकरीद की नमाज अदा की जाएगी और साथ ही अल्लाह की राह में मुस्लिम घरों में कुरबानी दी जाएगी। बकरीद के मद्देनजर रविवार को तैयारियां जोर शोर से हुईं। रविवार था इस लिहाज से बाजारों में खूब रौनक भी दिखी। बेनियाबाग बकरा मंडी गुलजार रही। वहीं दालमंडी में भी खरीदारी का दौर जारी रहा। सेवई और मेवा मसालों की खरीदारी के लिए भी बाजार में देर रात तक लोग उमड़ते रहे।
विज्ञापन



बकरीद के दिन अल्लाह ही राह में कुरबानी करना सुन्नत है। पैगंबर हजरत इब्राहीम अलैहिस्सलाम की यह सुन्नत हर उस मुसलमान को माननी होती है जिसके पास साढ़े सात तोला सोना या साढ़े बावन तोला चांदी या उसके बराबर कोई रकम हो। मान्यता है कि अल्लाह ने बकरा, दुंबा, भैंस और ऊंट की कुरबानी जायज करार दी है। अल्लाह उन्हीं लोगों की कुरबानी कुबूल करता है जो सही ढंग से कुरबानी के सभी अरकानों को पूरा करें। सबसे अहम बात यह कि कुरबानी का जानवर अगर घर में पला-बढ़ा है तो वो सबसे बेहतर होता है। अगर कोई खरीद कर कुरबानी कर रहा हो तो उसे कम से कम महीने भर पहले खरीद कर उसे पालें। कुरबानी के गोश्त के तीन हिस्से करने चाहिए। एक हिस्सा घर के लिए, दूसरा दोस्त व रिश्तेदारों और तीसरा गरीबों को बांटना चाहिए। कुरबानी देने वाले की नियत साफ होनी चाहिए। ये जज्बा होना चाहिए कि कुरबानी अल्लाह की राह में की जा रही है न कि लोगों को दिखाने के लिए। जो लोग इस फिराक में रहते हैं कि सबसे महंगा जानवर खरीदकर कुरबानी करने से नाम होगा, ये बिल्कुल गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन



जिलाधिकारी विजय किरन आनंद ने बकरीद के अवसर पर शहर को साफ सुथरा रखने और मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में सफाई व्यवस्था सोमवार तक दुरुस्त करने का निर्देश दिया है। डीएम रविवार को नगर निगम कार्यालय में सफाई व्यवस्था का जायजा लेने के बाद अधिकारियों से साथ बैठक कर रहे थे।

    उन्होंने कहा कि बकरीद से पूर्व मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों से कूड़े की शत-प्रतिशत उठान सुनिश्चित कराये जाने के साथ ही सड़कों पर जमा सिल्टों को उठाने का निर्देश दिया। उन्होंने गोदौलिया, लंका, फातमान, पितरकुण्डा, जैतपुरा, औसानगंज, कज्जाकपुर, छित्तनपुरा एवं पीलीकोठी आदि क्षेत्रों में सीवरेज की समस्या पर नगर निगम एवं जलकल के अधिकारियों की जमकर फटकार लगाई और उसे दूर करने करने निर्देश दिया। सौ फीसदी कूड़ा मुक्त शहर के लिए निगम के अधिकारियों को एक सप्ताह की मोहलत दी। इस दौरान जलकल के अभियंता द्वारा बताया गया कि महमूरगंज से सिगरा तक डाली जा रही ट्रंक सीवर लाइन में कई स्थानों पर गैप है तथा गंगा प्रदुषण नियंत्रण इकाई द्वारा इस कार्य हेतु 10 करोड़ की मॉग की गयी है। इस पर जिलाधिकारी ने धनराशि उपलब्ध कराये जाने हेतु शासन को पत्र भेजा। वहीं झूलेलाल नगर कालोनी में जलभराव, शिवाजी एवं आदर्श नगर कालोनी के पेयजल लाइन कट जाने से कई मकानों में जलापूर्ति बाधित है। इस पर उन्होंने नाराजगी जताई और उसे ठीक कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed