फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Awadhesh Rai murder case Prosecution will start debate in 31 year old case Mukhtar Ansari also accused

अवधेश राय हत्याकांड: 31 वर्ष पुराने मामले में जल्द फैसला आने की उम्मीद, चर्चित केस में मुख्तार अंसारी भी आरोपी

Thu, 16 Mar 2023 07:47 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 16 Mar 2023 07:47 PM IST
सार

वाराणसी के 31 साल पुराने चर्चित अवधेश राय हत्याकांड मुकदमे में शुक्रवार से अभियोजन वादी पक्ष की तरफ से बहस शुरू करेगा। मामले में जल्द फैसला आने की उम्मीद जताई जा रही है।

विज्ञापन
Awadhesh Rai murder case Prosecution will start debate in 31 year old case Mukhtar Ansari also accused
वाराणसी कोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विशेष न्यायाधीश (एमपी/एमएलए कोर्ट) अवनीश गौतम की अदालत में शुक्रवार से वाराणसी के चर्चित अवधेश राय हत्याकांड में बहस होगी। इस मामले में माफिया मुख्तार अंसारी भी आरोपी है। अब 31 वर्ष पुराने प्रकरण में अभियोजन वादी पक्ष की तरफ से बहस शुरू करेगा। मामले में जल्द फैसला आने की उम्मीद जताई जा रही है।

विज्ञापन


वाराणसी के लहुराबीर क्षेत्र में चेतगंज थाने से चंद कदम दूर स्थित आवास के गेट पर ही  पूर्व विधायक और कांग्रेस नेता अजय राय के बड़े भाई अवधेश राय की 3 अगस्त 1991 की सुबह गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में अजय राय ने माफिया मुख्तार अंसारी, पूर्व विधायक अब्दुल कलाम (अब मृत), भीम सिंह, कमलेश सिंह व राकेश सहित अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन


हाईकोर्ट से स्टे होने के बाद ट्रायल पर सुनवाई स्थगित रही। बाद में इलाहाबाद स्थित विशेष न्यायाधीश एमपी/एमएलए कोर्ट में सुनवाई शुरू हुई। जब वाराणसी में विशेष न्यायाधीश एमपी/एमएलए कोर्ट का गठन हुआ, तब से मामले की सुनवाई यहीं चल रही है। लंबी सुनवाई और गवाहों के बयान, जिरह के बाद शुक्रवार से इस मामले बहस शुरू होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

अजय राय समेत सात गवाहों के बयान दर्ज

अभियोजन की तरफ से मुख्य गवाह पूर्व विधायक अजय राय समेत 7 गवाहों के बयान दर्ज कराए जा चुके हैं। बचाव पक्ष की तरफ से पूर्व विधायक शिबगतुल्लाह अंसारी समेत छह गवाहों का बयान भी अदालत में दर्ज हो चुका है।
ये भी पढ़ें: छह माह में इंसाफ: 9वीं की छात्रा से छेड़खानी कर देते थे तेजाब से चेहरा जलाने की धमकी, कोर्ट ने सुनाई कड़ी सजा

शुक्रवार से डीजीसी आलोक चंद्र शुक्ला, एडीजीसी विनय कुमार सिंह व वादी के अधिवक्ताओं अनुज यादव व विकास सिंह बहस शुरू करेंगे, फिर बचाव पक्ष के अधिवक्ता श्रीनाथ त्रिपाठी दलीलें रखेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed