फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Atul Maheshwari Scholarship showed a new path to success in life read what the Vice Chancellor of BHU said

Atul Maheshwari Scholarship: छात्रवृत्ति ने दिखाई जीवन में सफलता की नई राह, पढ़ें, BHU के कुलपति ने क्या कहा

Mon, 26 Sep 2022 12:17 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 26 Sep 2022 12:17 AM IST
सार

बीएचयू के कुलपति प्रो. सुधीर कुमार जैन को भी छात्र जीवन में 10वीं से 21वीं और फिर इंजीरियरिंग की पढ़ाई के दौरान छात्रवृत्ति मिल चुकी है। उनका कहना है कि छात्र जीवन में सफलता के पीछे कहीं न कहीं छात्रवृत्ति का बड़ा योगदान रहा है। 

विज्ञापन
Atul Maheshwari Scholarship showed a new path to success in life read what the Vice Chancellor of BHU said
बीएचयू के कुलपति प्रो.सुधीर कुमार जैन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीएचयू के कुलपति प्रो. सुधीर कुमार जैन को भी छात्र जीवन में 10वीं से 21वीं और फिर इंजीरियरिंग की पढ़ाई के दौरान छात्रवृत्ति मिल चुकी है। उनका कहना है कि छात्र जीवन में सफलता के पीछे कहीं न कहीं छात्रवृत्ति का बड़ा योगदान रहा है। किसी भी छात्र को इसके लिए सदैव प्रयास करते रहना चाहिए। कुलपति का कहना है कि दसवीं कक्षा से लेकर इंजीनियरिंग तक की पढ़ाई में हर साल छात्रवृत्ति मिली।

विज्ञापन


1973 में  बिजनौर के राजकीय इंटर कॉलेज के 10वीं के छात्र के रूप में जब पहली बार विद्यालय से छात्रवृत्ति मिली तो बहुत खुशी हुई। इसके बाद 1975 में बारहवीं और फिर आईआईटी रुड़की में इंजीनियरिंग की पढ़ाई के दौरान भी छात्रवृत्ति मिली। तब पढ़ाई के साथ छात्रवृत्ति में जो भी धनराशि मिली, उससे आगे की पढ़ाई की राह आसान होती गई। आईआईटी में भी चार साल लगातार मुझे छात्रवृत्ति मिली।
विज्ञापन


छात्रवृत्ति के लिए अभ्यर्थियों के पास पांच दिन है आवेदन का मौका 
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से कराई जाने वाली अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति-2022 के लिए 30 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन भरे जाएंगे। अभ्यर्थियों के पास बस पांच दिन का मौका है। एक मोबाइल नंबर से एक ही फॉर्म भरा जाएगा। इसके लिए फाउंडेशन की वेबसाइट foundation.amarujala.com या फिर अमर उजाला की वेबसाइट amarujala.com या फिर  https://www.amarujala.com/atul-maheshwari-chhatravritti-2022 पर जाकर फॉर्म भरा जा सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

11वीं, 21वीं के छात्रों के मिलेंगे 50 हजार रुपये

छात्रवृत्ति परीक्षा में नौवीं और दसवीं के प्रादेशिक बोर्ड के विद्यार्थियों के लिए 30-30 हजार रुपये और 18 और 11वीं-12वीं के विद्यार्थियों के लिए 50-50 हजार रुपये की 18 छात्रवृत्ति दी जाएगी। प्रादेशिक शिक्षा बोर्ड में नौवीं से 12वीं कक्षा में पढ़ने वाले और पिछली वार्षिक परीक्षा में न्यूनतम 60 फीसदी अंक पाने वाले वही विद्यार्थी पात्र होंगे, जिनकी वार्षिक पारिवारिक आय डेढ़ लाख रुपये से कम हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed