फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   ATS Raid NIA picks up three suspected PFI workers in Varanasi

ATS Raid: वाराणसी में PFI के संदिग्ध तीन कार्यकर्ताओं को NIA ने उठाया, गुप्त स्थान पर की जा रही पूछताछ

Thu, 22 Sep 2022 11:23 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 22 Sep 2022 11:23 PM IST
सार

एनआईए और एटीएस की टीम ने गुरुवार सुबह वाराणसी के आदमपुर और जैतपुरा थाना क्षेत्र में ताबड़तोड़ छापा मारा। पीएफआई के संदिग्ध तीन कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया।बताया जा रहा है कि हिरासत में लिए गए युवकों के कनेक्शन पीएफआई के बड़े नेताओं से है। 

विज्ञापन
ATS Raid NIA picks up three suspected PFI workers in Varanasi
एनआईए - फोटो : amar ujala

विस्तार

एनआईए और एटीएस की टीम ने गुरुवार को वाराणसी के आदमपुर और जैतपुरा में छापा मारकर पीएफआई के संदिग्ध तीन कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया। उनसे गुप्त स्थान पर पूछताछ की जा रही है। तीनों के मोबाइल और ई-मेल एकाउंट को भी खंगाला गया। बताया जा रहा है कि इनके कनेक्शन पीएफआई के बड़े नेताओं से है। हालांकि इस बारे में कोई भी सुरक्षा एजेंसी मुंह नहीं खोल रही है।

विज्ञापन

उधर, भेलूपुर के बजरडीहा, मदनपुरा, वरुणा जोन के सरैया, पुरानापुल, आदमपुरा और जैतपुरा, शिवपुर में दिन भर हलचल मची रही। पॉपुलर फ्रंट आफ इंडिया (पीएफआई) द्वारा आतंकी फंडिंग को लेकर देश भर में एनआईए और एटीएस की टीम छापा मार रही है। नई दिल्ली में पीएफआई के हेड परवेज को गिरफ्तार किया गया। 
विज्ञापन


हिरासत में लिए गए युवकों के परिजन थाने पर डटे
पुलिस सूत्रों के अनुसार बनारस में पीएफआई से जुड़े तीन सक्रिय कार्यकर्ताओं को जैतपुरा थाना अंतर्गत कच्ची बाग और आदमपुर थाना अंतर्गत पीलीकोठी और पठानीटोला से सुबह पांच बजे हिरासत में लिया गया। टीम उन्हें कहा ले जाकर पूछताछ कर रही है, इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। हिरासत में लिए गए तीनों के परिजन जैतपुरा और आदमपुरा थाने पर जुटे रहे। हालांकि पुलिस ने उन्हें लखनऊ से हुई कार्रवाई का हवाला दिया।  

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों के नाम, पता और मोबाइल नंबर भी एनआईए ने लिया

पुलिस सूत्रों के अनुसार एनआईए की टीम सबसे पहले अलसुबह साढ़े चार बजे आदमपुरा थाना अंतर्गत पठानी टोला धमकी। यहां से एक युवक को उठाया, जिसका मोहल्ले में बहुत कम आना जाना था। उक्त युवक को उठाए जाने के बाद आदमपुरा थाना अंतर्गत ही छित्तनपुरा से एक युवक को उठाया।

पांच बजे के बाद जैतपुरा के कच्चीबाग में टीम पहुंची और युवक को हिरासत में लिया। एनआईए की टीम ने तीनों परिवार के लोगों से उनका नाम, पता और मोबाइल नंबर लेने के साथ ही रिश्तेदारों के बारे में जानकारियां जुटाई। पूछताछ में यह जानने की कोशिश की क्या कभी कोई सदस्य देश से बाहर गया।

कच्चीबाग में साड़ी और कपड़े की पुश्तैनी दुकान संभालने वाले युवक और छित्तनपुरा सहित पठानीटोला के रहने वाले युवक के एंड्रायड मोबाइल को एनआईए ने जब्त किया। मोहल्ले के लोगों ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि पठानीटोला में रहने वाला युवक किसी से बात नहीं करता था। बहुत कम दिखता भी था। 

सीएए-एनआरसी के विरोध में आया था पीएफआई का नाम 
तीन साल पूर्व नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में शहर का माहौल बिगाड़ने में पापुलर फ्रंट इंडिया के सदस्यों की भूमिका अहम थी। बेनिया और बजरडीहा में हुए बवाल के दौरान 40 से अधिक लोगों को चिन्हित किया गया था, जो पीएफआई से जुड़े हुए बताए गए थे। बजरडीहा में बवाल के दौरान पत्थरबाजी और भगदड़ में एक बच्चे की मौत हो गई थी। कमिश्नरेट पुलिस अधिकारियों के अनुसार प्रतिबंधित संगठन सिमी पर सख्ती के बाद उसके कई पदाधिकारी और सदस्य पीएफआई में शामिल हो गए। 

पीएफआई की स्थापना 2006 में हुई थी। केरल से शुरू हुआ यह संगठन मौजूदा समय में देश के विभिन्न राज्यों में सक्रिय है। बनारस में भी उसके 80 से अधिक कार्यकर्ता तीन साल पहले सीएए-एनआरसी बवाल के समय चिन्हित हुए थे। 

क्षेत्र में घुले मिले थे पकड़े गए पीएफआई के संदिग्ध सदस्य
एनआईए और एटीएस के द्वारा पकड़े गए पीएफआई के तीनों संदिग्ध सदस्य अपने इलाके में लोगों से काफी घुले मिले थे। स्थानीय लोगों को जब पता चला कि वह टेरर फंडिंग करने के मामले में लिप्त संगठन के बड़े नेताओं से सीधे संपर्क में हैं तो सभी के होश उड़ गए। वहीं पठानी टोला, छित्तनपुरा, हनुमान फाटक, कोयलाबाजार और जैतपुरा के कच्ची बाग सहित आसपास के इलाकों में बृहस्पतिवार देर शाम तक गलियों से लगायत सड़क तक लोगों में तरह तरह की चर्चाएं हो रही थी। 
पढ़ेंः बरेका में CBI: बंद कमरे में बाबुओं से घंटे भर तक पूछताछ, सीनियर सिविल इंजीनियर ओपी सोनकर के रिकॉर्ड खंगाले
 

सुबह धमकी एनआईए और एटीएस की टीम, लोकल पुलिस को नहीं लगी भनक
एक तरफ देश के 13 राज्यों सहित वाराणसी में एनआईए, ईडी और एटीएस की आतंकवाद के लिए फंडिंग करने वाले संगठन के रूप में चिह्नित पीएफआई के ठिकानों और उससे जुड़े लोगों को पकड़ने में लगी हुई थी तो दूसरी ओर इस पूरे प्रकरण से वाराणसी की लोकल पुलिस और एलआईयू पूरी तरह से अंजान थी। दोपहर तक दोनों थाना क्षेत्रों में एलआईयू सहित अन्य लोकल जांच एजेंसियां पकड़े गए युवकों के बारे में जानकारी जुटा रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed