{"_id":"632bc81f54741a5967726ebf","slug":"cbi-threatened-again-in-bareka-interrogation-of-babus-in-closed-room-for-an-hour","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बरेका में CBI: बंद कमरे में बाबुओं से घंटे भर तक पूछताछ, सीनियर सिविल इंजीनियर ओपी सोनकर के रिकॉर्ड खंगाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेका में CBI: बंद कमरे में बाबुओं से घंटे भर तक पूछताछ, सीनियर सिविल इंजीनियर ओपी सोनकर के रिकॉर्ड खंगाले
Thu, 22 Sep 2022 07:57 AM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: किरन रौतेला
Updated Thu, 22 Sep 2022 07:57 AM IST
सार
वाराणसी के बरेका में भ्रष्टाचार मामले की जांच के लिए सीबीआई की चार सदस्यीय टीम दोबारा बुधवार को बरेका में आ धमकी। टीम ने बरेका के गिरफ्तार सीनियर सिविल इंजीनियर ओमप्रकाश सोनकर के पुराने रिकॉर्ड को भी सीबीआई ने खंगाला।
विज्ञापन
बरेका के कार्यालय में सीबीआई ने खंगाले दस्तावेज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भ्रष्टाचार मामले की जांच के लिए सीबीआई की चार सदस्यीय टीम दोबारा बुधवार को बरेका में धमकी। टीम ने बरेका के बिल बाबू, टेंडर बाबू सहित एक अफसर से अलग-अलग बंद कमरे में घंटे भर तक पूछताछ की। वहीं, गिरफ्तार सीनियर सिविल इंजीनियर ओमप्रकाश सोनकर के पुराने रिकॉर्ड को भी सीबीआई ने खंगाला। इस दौरान परिसर के विजिलेंस यूनिट से भी सीबीआई ने जानकारी हासिल की।
विज्ञापन
दोपहर के समय लखनऊ सीबीआई की चार सदस्यीय टीम सिविल विभाग के दफ्तर पहुंची और एक-एक कर बाबू और एक उच्चाधिकारी से अलग-अलग कमरे में पूछताछ शुरू की। सीबीआई सूत्रों के अनुसार बिल बाबू और टेंडर बाबू से पूछताछ में कई चौंकाने वाली जानकारियां हाथ लगी। विजिलेंस यूनिट ने भी अहम जानकारियां उपलब्ध कराई है।
विज्ञापन
सीबीआई(सांकेतिक)
- फोटो : Social media
विभाग के एक अफसर ने पूछताछ में सहयोग किया। दोपहर से शाम चली पूछताछ में सीनियर सिविल इंजीनियर ओमप्रकाश सोनकर के पुराने रिकार्ड को खंगाला गया। पुरानी कई फाइल को कब्जे में लिया। वहीं, कुछ वर्ष पहले सीनियर सिविल इंजीनियर पर आरोप लगाने वाली बरेका की महिला कर्मचारी से भी सीबीआई ने जानकारी ली। सोनकर की ओर से पूर्व में एक ठेकेदार के खिलाफ दर्ज कराए गए एससी एसटी एक्ट मुकदमे मामले में बरेका चौकी इंचार्ज से भी सीबीआई ने पूछताछ की।
बरेका के कर्मचारी यूनियन के नेताओं के अनुसार सीबीआई की धमक से प्रशासनिक कार्यालय में हलचल रही। वहीं, कई कर्मचारियों को यह भी भनक नहीं लग सकी कि सीबीआई की टीम पूछताछ के लिए बरेका में है।
शुक्रवार की शाम सीबीआई लखनऊ की टीम ने फुलवरिया के राणा नगर कालोनी स्थित मकान में छापा मारकर सीनियर सिविल इंजीनियर ओमप्रकाश सोनकर को तीन लाख रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया था। लंका के नैपुरा कला निवासी ठेकदार राजू राय की शिकायत पर सीबीआई ने यह कार्रवाई की थी। घटना की जांच को लेकर सीबीआई टीम की नजर बराबर बरेका पर है।