फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Amrit Bharat Express will run between Varanasi and Pune.

Varanasi News: बनारस से पुणे के बीच अमृत भारत एक्सप्रेस का संचालन होगा

Fri, 24 Apr 2026 01:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
Amrit Bharat Express will run between Varanasi and Pune.
बनारस से पुणे के हडपसर स्टेशन के बीच चलने वाली अत्याधुनिक अमृत भारत ट्रेन के संचालन की तैयारियां तेज हो गई हैं। रेलवे सूत्रों के मुताबिक, इस नई ट्रेन का संचालन 28 अप्रैल से शुरू होने की संभावना है। रेलवे प्रशासन इसी सप्ताह इसकी समय सारिणी (टाइम टेबल) जारी कर सकता है।
विज्ञापन

यह ट्रेन प्रयागराज छिवकी के रास्ते संचालित होगी और बनारस से पुणे तक का करीब 28 घंटे का सफर तय करेगी। अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस इस ट्रेन के शुरू होने से पूर्वांचल और महाराष्ट्र के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। प्रस्तावित समय के अनुसार, पुणे से यह ट्रेन सप्ताह में एक दिन सुबह 7:55 बजे रवाना होगी। यह अगली सुबह करीब 8 बजे प्रयागराज छिवकी पहुंचेगी और दोपहर 12:15 बजे बनारस पहुंचेगी। वहीं, वापसी में बनारस से ट्रेन दोपहर 3 बजे चलेगी, शाम 7:30 बजे छिवकी पहुंचेगी और अगले दिन रात 8:30 बजे पुणे पहुंचेगी।
विज्ञापन

ट्रेन का ठहराव लोनावाला, पनवेल, कल्याण, इगतपुरी, नासिक रोड, मनमाड, जलगांव, भुसावल, खंडवा, इटारसी, जबलपुर, कटनी, सतना, प्रयागराज छिवकी और मिर्जापुर जैसे प्रमुख स्टेशनों पर प्रस्तावित है। इससे मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के कई शहरों को सीधा लाभ मिलेगा। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, अमृत भारत ट्रेन में आधुनिक कोच, बेहतर सीटिंग व्यवस्था और यात्रियों की सुविधा के लिए कई उन्नत सुविधाएं दी जाएंगी। यह ट्रेन लंबी दूरी की यात्रा को अधिक आरामदायक और तेज बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। सूत्रों के अनुसार, 28 अप्रैल को वाराणसी के प्रस्तावित दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस ट्रेन को वर्चुअल हरी झंडी दिखा सकते हैं। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि रेलवे की ओर से समय सारिणी जारी होने के बाद ही होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed