फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Amar Ujala abhiyan education health Derailed education system back is on track in varanasi

अमर उजाला शिक्षा अभियान: बनारस में पटरी पर लौटी बेपटरी शिक्षा व्यवस्था, नुकसान की हो रही भरपाई

Thu, 07 Apr 2022 02:01 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 07 Apr 2022 02:01 PM IST
सार

कोरोना संक्रमण काल के बाद ऑफलाइन कक्षाएं शुरू हो चुकी हैं। विभिन्न गतिविधियों के जरिए शिक्षक बच्चों के दो साल के दौरान हुए नुकसान की भरपाई करने का प्रयास कर रहे हैं। 

विज्ञापन
Amar Ujala abhiyan education health Derailed education system back is on track in varanasi
ऑफलाइन कक्षाएं शुरू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना संक्रमण काल में बेपटरी हो चुकी शिक्षा व्यवस्था पटरी पर लौटने लगी है। वाराणसी में शिक्षक और अभिभावकों के प्रयास से बच्चों में भी पढ़ाई के प्रति लगाव बढ़ रहा है। विभिन्न गतिविधियों के जरिए शिक्षक बच्चों के दो साल के दौरान हुए नुकसान की भरपाई करने का प्रयास कर रहे हैं। इसके सकारात्मक नतीजे भी नजर आने लगे हैं और स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति भी बढ़ी है। 

विज्ञापन


संक्रमण काल के बाद ऑफलाइन कक्षाएं शुरू हो चुकी हैं। कक्षाओं में बच्चों की उपस्थिति 90 फीसदी तक है। नया शैक्षिक सत्र विद्यार्थियाें के लिए नया उत्साह और नई उमंग लेकर आया है, लेकिन शिक्षकों पर विद्यार्थियों के अंदर सीखने की ललक पैदा करने की चुनौती भी है। शिक्षकों और विद्यार्थियों का कहना है कि नए सत्र में कोशिश रहेगी कि जो नुकसान पिछले दो साल में हुआ है उसकी शीघ्र भरपाई की जा सके। 

विज्ञापन

छात्र-छात्राओं की हैंड राइटिंग पर पड़ा सबसे ज्यादा असर

सेवापुरी विकास खंड के खगरामपुर प्राइमरी पाठशाला की सहायक अध्यापिका रोली श्रीवास्तव ने बताया कि छात्र-छात्राओं की हैंड राइटिंग सबसे ज्यादा खराब हो गई थी। सुधार के लिए काम किया जा रहा है। बच्चों में याद करने की क्षमता बढ़ाने के लिए कई गतिविधियां कराई जा रही हैं। कोरोना काल में बच्चों को पढ़ाना बहुत ही कठिन काम था। ऑफलाइन कक्षाओं में बच्चों की अच्छी उपस्थिति है। विभिन्न गतिविधियों के जरिए बच्चों को पढ़ाया जा रहा है और उनकी पढ़ाई में फिर से रुचि बढ़ रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

गतिविधियों के जरिए जोड़ रहे बच्चों को

आराजीलाइन विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय लहिया के सहायक अध्यापक अजय कुमार ने बताया कि कोरोना काल आपदा के साथ-साथ अवसर भी लेकर आया था। डिजिटल वर्ल्ड के जरिये बच्चों को पढ़ाया गया और उसका फायदा भी मिला। योग, खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियों के जरिए बच्चों को कक्षाओं से जोड़ा जा रहा है। ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों माध्यम से बच्चों को पढ़ाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed