Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Alert issued for air raid warning Mock exercises air raids and blackouts conducted preparedness DM vigilance

हवाई हमले की चेतावनी पर अलर्ट: एयर रेड और ब्लैकआउट मॉक एक्सरसाइज, परखी गई तैयारियां; डीएम बोले- रहें सतर्क

Sun, 22 Nov 2026 10:34 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sun, 22 Nov 2026 10:34 PM IST
सार

पुलिस लाइन चुर्क में एयर रेड और ब्लैकआउट को लेकर मॉक एक्सरसाइज आयोजित की गई। इसमें हवाई हमले की चेतावनी जारी करने से लेकर ब्लैकआउट, राहत एवं बचाव कार्यों तक का अभ्यास कर आपातकालीन तैयारियां परखी गईं। जिलाधिकारी और एसपी मौजूद रहे। जिलाधिकारी ने कहा कि आपदा के समय त्वरित प्रतिक्रिया और बेहतर समन्वय से जनहानि न्यूनतम की जा सकती है।

विज्ञापन
Alert issued for air raid warning Mock exercises air raids and blackouts conducted preparedness DM vigilance
सोनभद्र में परखी गई आपातकालीन तैयारियां। - फोटो : संवाद

विस्तार

शासन के निर्देश पर रविवार को पुलिस लाइन चुर्क में जिलाधिकारी चर्चित गौड़ और पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा की मौजूदगी में सिविल डिफेंस एयर रेड/ब्लैकआउट मॉक एक्सरसाइज-2026 का आयोजन किया गया। इसमें हवाई हमले जैसी आपात परिस्थितियों से निपटने, नागरिकों की सुरक्षा, सतर्कता और राहत एवं बचाव कार्यों का व्यावहारिक अभ्यास किया गया। इस दौरान विभिन्न विभागों की तैयारियों और आपसी समन्वय को भी परखा गया।

विज्ञापन


मॉक एक्सरसाइज के दौरान हवाई हमले की चेतावनी देने के लिए सायरन बजाने, ब्लैकआउट की स्थिति उत्पन्न करने और नागरिकों को सुरक्षित स्थानों पर शरण दिलाने का अभ्यास कराया गया। इसके अलावा अग्निशमन उपकरणों से आग बुझाने, घायलों को प्राथमिक उपचार देने, गंभीर रूप से घायल लोगों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाने और ध्वस्त भवनों में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने की प्रक्रिया का प्रदर्शन किया गया। 

विज्ञापन
Trending Videos

अफसरों को मिले निर्देश

इस अवसर पर जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने कहा कि किसी भी आपातकालीन परिस्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए पूर्व तैयारी, सतर्कता और बेहतर प्रबंधन जरूरी है। मॉक एक्सरसाइज का मुख्य उद्देश्य संभावित आपात स्थितियों में प्रशासन, पुलिस और संबंधित विभागों की प्रतिक्रिया क्षमता को परखना है। आपात स्थिति में शुरुआती समय बेहद महत्वपूर्ण होता है। इस दौरान लिया गया त्वरित और सही निर्णय लोगों की जान बचाने में अहम भूमिका निभाता है। 

उन्होंने कहा कि इस अभ्यास को महज औपचारिकता नहीं समझना चाहिए, बल्कि वास्तविक परिस्थितियों से निपटने की तैयारी के रूप में लेना चाहिए। सभी विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों को अपनी जिम्मेदारियों की स्पष्ट जानकारी होनी चाहिए, ताकि आपात स्थिति में राहत एवं बचाव कार्यों में अनावश्यक देरी न हो। 

विज्ञापन

अलर्ट रहने की बात

उन्होंने कहा कि आपदा प्रबंधन में विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय सबसे महत्वपूर्ण है। पुलिस, नागरिक सुरक्षा, होमगार्ड, अग्निशमन, स्वास्थ्य विभाग और एंबुलेंस सेवाओं को एक टीम के रूप में काम करना होगा। सभी विभाग अपने संसाधनों, मानवशक्ति और उपकरणों को तैयार रखें। सूचना का त्वरित आदान-प्रदान, घटनास्थल पर समय से पहुंचना, घायलों को प्राथमिक उपचार देना और जरूरत पड़ने पर उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए। 

उन्होंने अधिकारियों को मॉक एक्सरसाइज के दौरान सामने आई कमियों और चुनौतियों का आकलन कर उनमें सुधार करने के निर्देश दिए। उन्होंने नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों और आपदा मित्र के रूप में प्रशिक्षित होमगार्ड जवानों की भूमिका को भी महत्वपूर्ण बताया। 

विज्ञापन

कहा कि उन्हें प्राथमिक चिकित्सा, अग्निशमन, सुरक्षित निकासी और राहत-बचाव कार्यों का नियमित अभ्यास कराया जाना चाहिए। स्थानीय स्तर पर उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग कर प्रभावित लोगों को तत्काल सहायता पहुंचाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। आमजन से अपील किया कि आपात परिस्थितियों में घबराने के बजाय धैर्य और सतर्कता बनाए रखें। प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। 

सायरन या अन्य माध्यम से चेतावनी मिलने पर अनावश्यक रूप से बाहर निकलने के बजाय सुरक्षित स्थान पर शरण लें। अफवाहों और अपुष्ट सूचनाओं से बचें। उन्होंने कहा कि जनसहभागिता और जागरूकता के बिना आपदा प्रबंधन की व्यवस्था प्रभावी नहीं हो सकती। इस अवसर पर एडीएम वित्त एवं राजस्व वागीश कुमार शुक्ला, एएसपी समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed