फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PHOTOS: बाबा के दरबार में अखिलेश, पत्रकारों से बातचीत में सरकार पर कसा तंज, 'सीएम के सामने दिल्ली वालों ने..'

Fri, 10 Feb 2023 12:49 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Fri, 10 Feb 2023 12:49 PM IST
सार

दर्शन के बाद अखिलेश यादव ने पत्रकारों से बातचीत भी की। अखिलेश बोले- कॉरिडोर बनने का जब निर्णय लिया गया तो कैबिनेट समाजवादी पार्टी की थी। मकान लेने की शुरुआत भी तभी हुई थी। लेकिन ठप्पा भाजपा का लगा है। मैं आज बाबा के दरबार के कहता हूं कि ये समाजवादी की योजना थी।

विज्ञापन
Akhilesh reached kashi vishw After seeing and worshiping Vishwanath's blessings, then left for the destination
बाबा के दरबार में अखिलेश: दर्शन-पूजन कर लिया विश्वनाथ का आशीर्वाद - फोटो : अमर उजाला

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव दो दिवसीय पूर्वांचल के दौरे पर निकले हैं। इसी क्रम में अखिलेश शुक्रवार सुबह वाराणसी में काशी विश्वनाथ धाम गए और बाबा का पूजन-अर्चन किया।  


दर्शन के बाद अखिलेश यादव ने पत्रकारों से बातचीत भी की। अखिलेश बोले- कॉरिडोर बनने का जब निर्णय लिया गया तो कैबिनेट समाजवादी पार्टी की थी। मकान लेने की शुरुआत भी तभी हुई थी। लेकिन ठप्पा भाजपा का लगा है। मैं आज बाबा के दरबार के कहता हूं कि ये समाजवादी पार्टी की योजना थी। भाजपा के केंद्रीय मंत्री ने ही मुझसे कहा ठेका देने को और मैंने दिया। अंडरग्राउंड बिजली समाजवादी ने ही दी है। अडानी मामले पर बोले- बुरे वक्त में दोस्ती की पहचान होती है। भाजपा को अपने दोस्त की पहचान करनी चाहिए और उनके साथ खड़े रहना चाहिए।अखिलेश यादव ने ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट पर भी अपनी बात रखी। बोले- की इससे क्या मिलेगा ? जबतक जमीन, बिजली, पानी नहीं देंगे तो वो क्यों इन्वेस्ट करेंगे। हमारे बाबा सीएम के सामने दिल्ली वालों ने मुसीबत खड़ी कर दी है। 

Akhilesh reached kashi vishw After seeing and worshiping Vishwanath's blessings, then left for the destination
बाबा के दरबार में सपा अध्यक्ष - फोटो : अमर उजाला

बता दें कि अखिलेश यादव गुरुवार को वाराणसी पहुंचे थे। जहां अखिलेश ने सरकार पर खूब प्रहार किए और ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के आयोजन को लेकर भी तंज कसे। 

 

Akhilesh reached kashi vishw After seeing and worshiping Vishwanath's blessings, then left for the destination
विश्वनाथ धाम में अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला

इन्वेस्टर्स समिट पर सवाल उठाए और कहा कि भाजपा वालों को यदि कोई सूट पहनकर टाई लगाकर दिख जाए तो यह उससे भी एमओयू साइन करा लेंगे। इस समिट के बहाने जनता को धोखा दिया जा रहा है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Akhilesh reached kashi vishw After seeing and worshiping Vishwanath's blessings, then left for the destination
अखिलेश यादव के साथ कई कार्यकर्ता भी मौजूद - फोटो : अमर उजाला
बलिया और गाजीपुर में कार्यक्रम के बाद देर शाम बनारस लौटे सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जवाहर नगर स्थित पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय सचिव स्व. प्रदीप बजाज के घर गए।
विज्ञापन
Akhilesh reached kashi vishw After seeing and worshiping Vishwanath's blessings, then left for the destination
सपा अध्यक्ष ने बाबा का लिया आशीर्वाद - फोटो : अमर उजाला
परिजनों से मिले और उन्हें सांत्वना दी। साथ ही कहा कि प्रदीप बजाज से पुराने संबंध थे। उनसे नेताजी ने परिचय करवाया था। इसके बाद पत्रकारों से बात की और इन्वेस्टर्स समिट के आयोजन पर सवाल उठाए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed