विमान में यात्रा करने के लिए अब ढीली करनी पड़ेगी जेब, होली के चलते किराया बढ़ा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होली पर वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री एयरपोर्ट महानगरों से घर लौटने वाले विमान यात्रियों को दोगुना किराया चुकाना पड़ेगा। नई दिल्ली और मुंबई, अहमदाबाद सहित अन्य रूट पर डायनमिक किराया है। 21 से लेकर 27 मार्च तक किराया काफी अधिक है।
दिल्ली से वाराणसी आने वाले यात्रियों को 4000 से 21000 रुपये, मुंबई से वाराणसी का किराया 5581-16954, बंगलूरू से वाराणसी का किराया 6920-18323, चेन्नई से वाराणसी का किराया 6203-27813, कोलकाता से वाराणसी का किराया 4237-21982 रुपये है।
सबसे ज्यादा एयर ट्रैफिक वाराणसी-दिल्ली रूट पर है। इसके बाद मुंबई, बंगलूरू, कोलकाता, अहमदाबाद सहित अन्य शहरों से आने और होली बाद वापसी के टिकट की मांग है। कम किराया वाली विमान कंपनियों का भी किराया अधिक है।
होली के दौरान वाराणसी-नई दिल्ली रूट पर किराया 3000 से 11000 तक और वाराणसी-अहमदाबाद का किराया 5700 से 16000 तक पहुंच गया है। वाराणसी-मंबई का किराया 5700 से 10900 तक है, तो वाराणसी-कोलकाता का किराया 4300 से 14700 तक पहुंच गया है। अन्य रूट पर भी डायनमिक किराया है। कोरोना काल के चलते ट्रेनों की संख्या कम होने के कारण और सुरक्षित सफर के लिए लोग विमान यात्रा पर जोर दे रहे हैं।
इस होली पर भी दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद, कोलकाता से लौटने वाले यात्रियों की संख्या अधिक है। अभी से ही यात्रियों के लौटने का क्रम शुरू हो गया है। काशी और पूर्वांचल भर के यात्रियों का केंद्र एक मात्र बाबतपुर एयरपोर्ट है।
एयरपोर्ट पर सेवा दे रहीं पांच कंपनियां
इस समय एयर इंडिया के 3 विमान, इंडिगो के 12, स्पाइसजेट के 7 विमान, गो एयरवेज के 4 विमान, विस्तारा की 2 विमान सेवाएं हैं।
इन शहरों के लिए हैं विमान सेवाएं
बाबतपुर एयरपोर्ट से मुंबई, दिल्ली, पटना, अहमदाबाद, जयपुर, हैदराबाद, कोलकाता, चेन्नई के लिए विमान सेवाएं हैं।
वाराणसी से जाने का किराया
वाराणसी-दिल्ली 3000-11000
वाराणसी-मुंबई 5700-10900
वाराणसी-अहमदाबाद 5700-16000
वाराणसी-बंगलूरू 6000-10000
वाराणसी-कोलकाता 4300-14700
वाराणसी-चेन्नई 7000-11000
वाराणसी आने का किराया
दिल्ली-वाराणसी 4000-21000
मुंबई-वाराणसी 5581-16954
बंगलूरू-वाराणसी 6920-18323
चेन्नई-वाराणसी 6203-27813
कोलकाता-वाराणसी 4237-21982
नोट - प्रति यात्री किराया 21 से 27 मार्च तक है।