IIT BHU: एआई टूल से साइबर बुलिंग पर लगेगी लगाम, वैज्ञानिक ने तैयार किया सिस्टम; अभद्र शब्दों को करेगा ट्रेस
आईआईटी बीएचयू का एआई सॉफ्टवेयर सोशल मीडिया की अभद्र टिप्पणियों पर लगाम लगाएगा। इस सॉफ्टवेयर के जरिये सोशल मीडिया पर अपमानजनक शब्दों को ट्रेस किया जाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आईआईटी बीएचयू में सोशल मीडिया प्लेटफार्म की अभद्र टिप्पणी पर लगाम लगाने के लिए एआई सॉफ्टवेयर बनाया गया है। इससे भारत की अलग अलग भाषाओं में होने वाली साइबर बुलिंग पर लगाम लगाई जा सकेगी। ये तकनीक डिजिटल और सोशल मीडिया पर अपमानजनक शब्दों को ट्रेस करेगा।
आईआईटी बीएचयू ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर अभद्र टिप्पणी करने वालों पर नकेल कसने की नई तकनीक निकाली है। एक ऐसा आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआई) टूल तैयार किया है जो हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं का इस्तेमाल कर बने अमर्यादित वाक्यों और शब्दों को पहचानेगा। इस सिस्टम को वैज्ञानिकों ने कोड मिक्स डाटासेट का नाम दिया गया है।
इसकी खासियत ये है कि यदि सोशल मीडिया पर रोमन या देवनागरी दोनों लिपियों में कोई गाली-गलौज, अभद्र और अशोभनीय टिप्पणी की गई है तो ये सिस्टम यूजर्स को पहले ही अलर्ट कर देगा। इससे सोशल मीडिया के विवादों और साइबर क्राइम से बचा जा सकेगा। ये शोध संस्थान के कंप्यूटर साइंस एंड टेक्नोलॉजी डिपार्टमेंट के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. रविंद्रनाथ चौधरी और उनके शोधार्थियों ने किया। डॉ. चौधरी के शोध छात्र पारस तिवारी ने देवनागरी लिपि और रोमन मिक्स टेक्स्ट का विश्लेषण किया। अभद्र शब्दों और टिप्पणियों को इकट्ठा किया। इसके बाद मशीन लर्निंग टूल की सहायता से इस तकनीक को तैयार किया।
इंटरनेशनल जर्नल में प्रकाशित हुआ शोध
भारतीय यूजर्स बहुभाषीय हैं, इसलिए पकड़ना दिक्कत है
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.