{"_id":"60ba8cca8ebc3e63564900f5","slug":"advance-cameras-will-also-recognize-criminals-walking-around-wearing-masks-city-news-vns5930850158","type":"story","status":"publish","title_hn":"मास्क लगाकर घूमने वाले अपराधियों को भी पहचान लेंगे एडवांस कैमरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मास्क लगाकर घूमने वाले अपराधियों को भी पहचान लेंगे एडवांस कैमरे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर की सुरक्षा के लिहाज से स्मार्ट सिटी के कमांड सेंटर में लगे फेस रिकॉग्नाइज कैमरे मास्क पहनकर घूमने वाले अपराधी को भी पहचान लेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश के बाद कंट्रोल सेंटर से नगर के पेट्रोल पंप, मॉल, दुकानें व सड़क किनारे भवनों में लगे सीसीटीवी कैमरे को जोड़ा जाएगा। यह कार्य जिला व पुलिस प्रशासन के साथ ही नगर निगम प्रशासन को करना है। इसकी तैयारी शुरू हो गई है। प्रतिष्ठान और भवन स्वामियों से संपर्क कर उनके कैमरे का लिंक कमांड सेंटर से जोड़ा जाएगा। भवनों की सूची बनाई जाएगी। कार्य के लिए जोनवार टीमें बनाई जाएंगी। सूची को जिला व पुलिस प्रशासन से साझा किया जाएगा। सूची के आधार एडवांस सिटी सर्विलांस सिस्टम से शहर के चप्पे-चप्पे पर पैनी नजर होगी।
नगर के 720 स्थलों पर 3000 एडवांस कैमरे लगाए जाएंगे। वाराणसी स्मार्ट सिटी योजना के तहत नगर की सुरक्षा-व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने के लिए 128 करोड़ की लागत से एडवांस सिटी सर्विलांस से काम चालू है।
स्मार्ट सिटी के सीईओ नगर आयुक्त गौरांग राठी ने बताया कि धार्मिक, सांस्कृतिक तथा एतिहासिक महत्व के कारण यहां यात्री और पर्यटकों का तांता लगा रहता है। जिला प्रशासन को नगर की सार्वजनिक सुरक्षा, पुलिस नियंत्रण, भीड़ नियंत्रण, जनसामान्य की गतिविधियों का विश्लेषण आदि कार्य करने में काफी कठिनाई होती है। इन्हीं समस्याओं को दूर करने के लिए कैमरे लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
ऐसे पहचाने जाएंगे अपराधी
स्मार्ट सिटी के एक अधिकारी ने बताया कि सारे अपराधियों का रिकॉर्ड स्मार्ट सिटी के डाटा में फीड होगा। अगर वह मास्क पहनकर भी घूमेगा तो उसकी कद काठी व हावभाव के आधार पर उसे पकड़ा जाएगा। इस काम में फेस रिकॉग्नाइज कैमरा काफी मददगार साबित होगा। डेटा के आधार पर कैमरे में आई अपराधी की तस्वीर स्कैन होने के साथ बीप की आवाज आएगी।