फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Active cases are decreasing, today the district may come in the safe zone

घट रहे एक्टिव केस, आज सेफ जोन में आ सकता है जिला

Sat, 05 Jun 2021 01:55 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jun 2021 01:55 AM IST
विज्ञापन
Active cases are decreasing, today the district may come in the safe zone
जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या में कमी के साथ अब एक्टिव मरीजों की संख्या भी तेजी से घटने लगी है। शुक्रवार को यह संख्या 639 पर पहुंच गई। माना जा रहा है कि शनिवार को यह आंकड़ा 600 से नीचे पहुंच जाएगा। इसके बाद वाराणसी भी सेफ जोन में पहुंच जाएगा और शासन की ओर से जारी नए आदेश का लाभ लोगों को मिलने लगेगा। ऐसे जिले जहां एक्टिव केस 600 से कम हैं, वहां दुकानों को शाम 7 बजे तक खोलने का आदेश पिछले दिनों जारी किया गया था। उस समय एक्टिव केसों की संख्या 1000 से ऊपर थी। धीरे-धीरे मरीजों की संख्या में कमी और होम आइसोलेशन में स्वस्थ होने व डिस्चार्ज होने वालों की संख्या बढ़ रही है।
विज्ञापन

कोरोना के 44 नए मरीज, एक की मौत
वाराणसी। जिले में कोरोना के मरीजों की संख्या कम होती जा रही है। शुक्रवार को 5082 सैंपलों की रिपोर्ट आई जिसमें 44 नए मरीज मिले और एक की मौत हुई। इसके अलावा 233 लोगों को होम आइसोलेशन में स्वस्थ घोषित किया गया। वहीं, 10 मरीजों को अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया है। अब कुल संक्रमितों की संख्या 81,907 हो गई है। इसमें से 80,511 डिस्चार्ज हो चुके हैं। जबकि 757 की मौत हो चुकी है। उधर, कोविड अस्पतालों में 2019 बेड खाली हैं। आठ सरकारी अस्पतालों में 872 और 50 निजी में 1147 बेड खाली हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed