{"_id":"140-83827","slug":"Varanasi-83827-140","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन में लूट का मामला इलाहाबाद जीआरपी को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन में लूट का मामला इलाहाबाद जीआरपी को
Varanasi
Updated Mon, 17 Dec 2012 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी (सं.)। रामेश्वरम एक्सप्रेस में शुक्रवार की रात इलाहाबाद के पास हुई लूट का मामला जीआरपी वाराणसी ने इलाहाबाद जीआरपी को स्थानांतरित कर दिया है। जीआरपी कैंट के प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र मिश्रा ने बताया कि घटनास्थल इलाहाबाद जीआरपी के क्षेत्र में आता है। इसलिए मुकदमा यहां दर्ज करके उसे इलाहाबाद जीआरपी को ट्रांसफर कर दिया गया है। बता दें संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में आयोजित अखिल भारतीय विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय शिक्षक महासंघ के स्वर्ण जयंती समारोह में शामिल होने के लिए दक्षिण भारत से शिक्षकों का समूह इस ट्रेन से वाराणसी आ रहा था। ट्रेन के इलाहाबाद से चलने के बाद इन शिक्षकों और यात्रियों के साथ लूटपाट की घटना हो गई। थी। ट्रेन के वाराणसी पहुंचने पर जीआरपी कैंट थाने में चोरी का मुकदमा दर्ज किया गया था।
विज्ञापन