फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   छात्रनेताओं ने बीएचयू के कुलपति से मांगा समय

छात्रनेताओं ने बीएचयू के कुलपति से मांगा समय

Wed, 03 Dec 2014 05:30 AM IST
Varanasi
Varanasi Updated Wed, 03 Dec 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
वाराणसी। एनएसयूआई से जुड़े छात्रनेताओं ने मंगलवार को बीएचयू के केंद्रीय कार्यालय पहुंचकर पत्रक देकर कुलपति से मिलने की इच्छा जताई है। छात्रनेता कुलपति से मिलकर विश्वविद्यालय में पिछले दिनों हुए बवाल और छात्रसंघ बहाली के मुद्दे पर वार्ता करना चाहते हैं। इस पहल पर कुलपति ने छात्रनेताओं को मुलाकात का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

एनएसयूआई के प्रदेश उपाध्यक्ष अमित कुमार राय के नेतृत्व में छात्रनेता केंद्रीय कार्यालय पहुंचे। वहां ज्ञापन देने के साथ ही कुलपति से मुलाकात के लिए 19 सदस्यों की सूची भी सौंपी। इस दौरान अमित राय से कुलपति ने मुलाकात भी की। अमित ने बताया कि कुलपति ने जल्द ही वार्ता के लिए बुलाने का आश्वासन दिया है। ज्ञापन सौंपने वालों में पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष बीएचयू अनिल श्रीवास्तव, विनय शंकर राय, उमेश सिंह, अरविंद शुक्ल, नीरज सिंह, शैलेंद्र पांडेय और रेवती रमण आदि शामिल थे।
विज्ञापन


अराजकतत्वों के प्रवेश पर लगे रोक
वाराणसी। बीएचयू के मधुबन में मंगलवार को छात्रों ने बैठक कर पिछले दिनों हुई घटना की निंदा की। साथ ही छात्रों ने कुलपति से परिसर में अराजकतत्वों के प्रवेश पर रोक लगाने, शांति व्यवस्था और पठन-पाठन का माहौल को पुन: स्थापित करने की मांग की। बैठक में यतीद्रपति पांडेय, श्रीकांत द्विवेदी, राहुल, साकेत, राजन, प्रदीप, विपिन, गौरव, शुभम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
इनसेट-
आइसा का छात्र कन्वेंशन आज
वाराणसी। बीएचयू में छात्रसंघ बहाली की मांग और पिछले दिनों छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में बुधवार को आइसा की ओर से लंका में छात्र कन्वेंशन का आयोजन किया जाएगा। इस कन्वेंशन में छात्रों पर से मुकदमें वापस लेने, दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई करने और परिसर में लोकतंत्र बहाल करने की मांगे उठाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed