{"_id":"5cd887b4bdec220708713b85","slug":"91557694388-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देर रात पहुंचे भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने वाराणसी कोर कमेटी के साथ की बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देर रात पहुंचे भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने वाराणसी कोर कमेटी के साथ की बैठक
विज्ञापन
वाराणसी। लोकसभा चुनाव के सातवें चरण के मतदान के लिए भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र में पूरी ताकत लगानी शुरू कर दी है। छठवें चरण का मतदान पूरा होने के बाद रविवार रात में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह वाराणसी पहुंचे। अमेठी कोठी में रात को लोकसभा संचालन समिति के साथ बैठक की और बूथ स्तर कमेटी के कामकाज की समीक्षा की।
भाजपा अध्यक्ष ने कहा- 17 मई तक कार्यकर्ता जनसंपर्क करेंगे और इसके बाद घर-घर मतदाता पर्ची वितरित करेंगे। एक कार्यकर्ता 10 परिवारों तक पहुंचेगा। इसके लिए पूरी कार्ययोजना बननी चाहिए। विधायक और जनप्रतिनिधियों को भी मतदाता पर्ची वितरण के लिए बूथ एलाट किए जाएं। उन्होंने कहा- केंद्र की योजनाओं के साथ वाराणसी में पांच साल में पूरी हुई परियोजनाओं का जिक्रहर गली और चौराहे पर हो, इसके लिए कार्यकर्ता तैयारी करें। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के रोड शो और गठबंधन की रैली पर नजर रखकर फ ीडबैक लिया जाए। यह मालूम करना चाहिए कि दूसरी पार्टियों के नेताओं को वाराणसी की जनता पसंद कर रही है या नहीं। यदि कर रही है तो उसके पीछे कारण क्या है, ताकि उन मतदाताओं को भाजपा के साथ लाने की संभावना पर काम किया जा सके। उन्होंने संकेत दिए कि पीएम नरेंद्र मोदी जनता के बीच जाएंगे, मगर उन्हें यह आभास होना चाहिए कि काशी में उन्हें अपार स्नेह मिलता है। सोमवार सुबह वह कोलकाता जाएंगे और रात में वापस वाराणसी आएंगे। 17 मई तक वह काशी में ही प्रवास करेंगे।
भाजपा अध्यक्ष ने कहा-मतदाताओं को मतदान बूथ तक पहुंचाने के साथ सोशल मीडिया से भी वोटर्स को मोटिवेट किया जाए। इसके लिए सकरात्मक संदेश तैयार किए जाएं। फ ोन पर भी मतदाताओं को नॉक किया जाए।