फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   40 बकाएदारों ने नगर निगम को लगाई चपत0

40 बकाएदारों ने नगर निगम को लगाई चपत0

Fri, 23 Mar 2018 02:23 AM IST
Updated Fri, 23 Mar 2018 02:23 AM IST
विज्ञापन
40 बकाएदारों ने नगर निगम को लगाई चपत0
वाराणसी। नगर निगम के बकाएदार अब नगर निगम को ही चपत लगाने में लगे हुए हैं। गुरुवार को नगर निगम ने 40 बकाएदारों की सूची जारी की, जिनके चेक बाउंस हो गए हैं। सभी जोन को मिलाकर यह करीब 14 लाख रुपये हैं। इसमें बड़े होटल और बकाएदार शामिल हैं। अब नगर निगम ने तीन दिन की मोहलत दी है। इसके बाद इनके खिलाफ कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन

मार्च क्लोजिंग को लेकर नगर निगम इस समय वसूली पर पूरा अपना ध्यान लगा चुका है, लेकिन बकाएदार भी कम नहीं है। बकाया चुकाने में जो चेक जमा कर रहे हैं वह चेक बाउंस हो रहे हैं। यह कोई पहली बार नहीं बल्कि 15 दिनों में ही यह दूसरी घटना है। पिछले बार 57 लोगों ने बाउंस चेक दे दिया था, जिनको नोटिस जारी हुआ। इसके बाद सभी ने पैसा जमा कर दिए। वहीं गुरुवार को 40 लोगों ने ऐसा किया। इससे नाराज नगर निगम के कर्मचारियों ने तत्काल सभी 40 लोगों को नोटिस जारी करते हुए सोमवार तक का समय दिया है। अगर ये सोमवार तक पैसा जमा नहीं करेंगे तो इनके खिलाफ एफआईआर कराई जाएगी। जानकारी के अनुसार नगर निगम का पूरे शहर में करीब 100 करोड़ का बकाया है। इसकी वसूली के लिए नगर निगम लगातार नोटिस जारी कर रहा है। इस नोटिस के बाद कुछ जमा कर रहे हैं, तो कुछ निगम को ही चपत लगाने में लगे हुए हैं।
विज्ञापन

ये है जोनवार चेकबाउंस की सूची
जोन- राशि
आदमपुर- 16213
भेलूपुर- 324605
दशाश्वमेध- 532027
कोतवाली- 223703
वरुणापार- 300740
कुल -- 1397088
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed