फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   पर्यावरण संरक्षण के लिए युवाओं को जगाएं

पर्यावरण संरक्षण के लिए युवाओं को जगाएं

Mon, 26 Feb 2018 01:12 AM IST
Updated Mon, 26 Feb 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
पर्यावरण संरक्षण के लिए युवाओं को जगाएं
भदोही। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी राजकीय महाविद्यालय में पर्यावरण केंद्रित विचार एवं व्यवहार सेमिनार में रविवार को विशेषज्ञों ने पर्यावरण संरक्षण के विभिन्न सुझाव रखे। विशेष रूप से युवाओं को व्यवहार में बदलाव लाने और पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रशिक्षित करने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

डॉ. टीपी यादव और मो. अबू शाज ने पर्यावरण संरक्षण में हाइड्रोजन ऊर्जा को उपयोगी बताया। अध्यक्षता कर रहे प्रो. राजीव चौधरी व पं. रवि शंकर शुक्ल ने योग और ध्यान के माध्यम से मानव शरीर के साथ साथ पेड़ पौधों और जीव जंतुओं के भी संरक्षण पर बल दिया। प्रो. अरशद अंसारी ने भी विचार रखे। बीएचयू के डा. प्रभाकर सिंह ने कहा विकास के सकारात्मक और नकारात्मक दोनों पहलू होते हैं। हमें सकारात्मक पहलू को बढ़ावा देना चाहिए। उन्होंने जैविक खेती के प्रति किसानों को प्रोत्साहित करने पर बल दिया।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. अजय गोस्वामी ने कहा कि पर्यावरण को बचाने के लिए कार्बन क्रेडिट निष्पक्ष व्यापार प्रणाली को बढ़ावा देना चाहिए। प्रो. पीएन डोंगरे ने जल संसाधनों के क्षरण और दोहन को मानव जीवन के लिए घातक बताया। डॉ. यशवीर सिंह, डॉ. जगत कुमार यादव, डॉ. माया यादव, डॉ. पंकज यादव, डॉ. राजकुमार यादव, डॉ. भावना सिंह, डॉ. बृजेश कुमार, डॉ. रुस्तम अली, डॉ. गौतम गुप्ता ने भी विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed