{"_id":"60c50a038ebc3e1f571f9ccd","slug":"56-46-percent-polling-amid-clashes-counting-of-votes-tomorrow-varanasi-news-vns5945060177","type":"story","status":"publish","title_hn":"झड़प के बीच 56.46 प्रतिशत मतदान, मतगणना कल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झड़प के बीच 56.46 प्रतिशत मतदान, मतगणना कल
विज्ञापन
वाराणसी। पंचायत की रिक्त सीटों के लिए शनिवार को हरहुआ को छोड़कर सातों ब्लॉकों में मतदान हुआ। इस दौरान दो जगहों पर झड़प भी हुई। इससे कुछ देर के लिए मतदान बाधित रहा। शाम छह बजे तक 56.46 प्रतिशत मतदान हुआ।
पिंडरा ब्लॉक में नंदापुर में ग्राम प्रधान पद के लिए मतदान के दौरान फर्जी वोटिंग को लेकर ग्रामीणों के बीच झड़प हुई। इस बाबत चंद्रशेखर सिंह ने सेक्टर मजिस्ट्रेट से लिखित शिकायत की। उधर, चोलापुर के परानापट्टी में मतदान के दौरान दो पक्षों के बीच झड़प के चलते कुछ देर के लिए मतदान रोकना पड़ा। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद मतदान प्रक्रिया शुरू हुई। पंचायत के सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी राजाराम वर्मा ने बताया कि रिक्त सीटों पर हुए चुनाव में शाम छह बजे तक 56.46 प्रतिशत मतदान हुआ है। मतपेटिकाएं स्ट्रांग रूम में रखी गई हैं। 14 जून को इनकी गिनती की जाएगी। पिंडरा, चोलापुर और चिरईगांव में प्रधान, चिरईगांव सेक्टर नंबर चार में जिला पंचायत सदस्य, सातों ब्लॉकों में 207 ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए मतदान हुआ। बाकी चार ब्लॉकों में केवल ग्राम पंचायत सदस्य के लिए मतदान हुआ। चौबेपुर क्षेत्र के छित्तमपुर गांव की निर्वाचित ग्राम प्रधान वीणा सिंह की मौत के बाद हुए उपचुनाव में प्राथमिक विद्यालय में 3 बूथ बनाए गए थे। यहां 77.03 प्रतिशत मतदान हुआ। यहां महिला अनारक्षित वर्ग सीट पर 4 महिलाओं ने भाग्य आजमाया है।
सेवापुरी स्थानीय विकास खंड में बनौली, हाथी बाजार, खरगूपुर, चकलोला, गोराई, बड़ौरा बाजार सहित नौ गांव के 41 वार्डों में ग्राम पंचायत सदस्य का चुनाव हुआ। खंड विकास अधिकारी दिवाकर सिंह ने बताया कि 76 फीसदी मत पड़े हैं। मत पेटियां ब्लॉक मुख्यालय पर जमा कराई गई हैं। 14 जून को ब्लॉक परिसर में मतगणना होगी। चुनाव संपन्न कराने के लिए एक जोनल मजिस्ट्रेट 6 सेक्टर मजिस्ट्रेट और पुलिस तैनात रही। निर्वाचन अधिकारी चिरईगांव सुभाष मौर्या ने बताया कि चिरईगांव 35.5 फीसदी मतदान हुआ।
विज्ञापन
इनसेट---------
पूरक मतदाता सूची नहीं होने मतदान से रोका
चिरईगांव। जिला पंचायत सदस्य चिरईगांव सेक्टर नंबर चार से चुनाव लड़ रही प्रत्याशी गुंजन को शंकरपुर बूथ संख्या-243 पर पूरक मतदाता सूची नहीं होने से मतदान करने से रोक दिया गया। इसको लेकर अधिकारियों और प्रत्याशी के बीच काफी बहस हुई। शाम चार बजे के बाद सूची आने के बाद वह मतदान कर सकीं।