फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   बीएचयू प्रशासन-छात्रों के बीच बढ़ी रार

बीएचयू प्रशासन-छात्रों के बीच बढ़ी रार

Fri, 05 Apr 2019 02:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Apr 2019 02:10 AM IST
विज्ञापन
बीएचयू प्रशासन-छात्रों के बीच बढ़ी रार
वाराणसी। बीएचयू में एमसीए छात्र गौरव सिंह की हत्या के विरोध में छात्रों और बीएचयू प्रशासन के बीच रार बढ़ती जा रही है। सुरक्षा व्यवस्था को धता बताकर बिड़ला छात्रावास के गेट पर सरेआम साथी की हत्या से नाराज छात्र चीफ प्रॉक्टर रोयाना सिंह और कुलपति राकेश भटनागर को विश्वविद्यालय संचालन में ध्यान न देने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। छात्रों का गुस्सा भड़क न जाए, इसको लेकर एलडी गेस्ट हाउस चौराहा, बिड़ला और ब्रोचा हॉस्टल के सामने भारी फोर्स तैनात कर दी गई है, जो छात्रों की हर गतिविधि पर नजर बनाए है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय में मंगलवार शाम को बाइक सवार बदमाशों ने छात्र गौरव सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद छात्र सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़ा करते हुए पूर्व में की गई शिकायतों की अनदेखी का आरोप लगा रहे हैं। हालांकि गौरव के हमलावरों को पुलिस ने घटना के दिन ही गिरफ्तार कर लिया लेकिन अभी कैंपस में तनाव बना हुआ है। छात्रों का गुस्सा अभी शांत नहीं हुआ है। वह विश्वविद्यालय प्रशासन को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। कुलपति के कार्यकाल को एक साल हो गया लेकिन यह पहला अवसर है जब छात्र चीफ प्रॉक्टर रोयाना सिंह के साथ ही उनके बर्खास्तगी की आवाज उठा रहे हैं। उनका कहना है कि सुरक्षा व्यवस्था, परिसर का माहौल शांत करने में कुलपति अक्षम साबित हो रहे हैं।
विज्ञापन

गौरव सिंह की हत्या के विरोध में छात्रों ने गुरुवार को परिसर में विरोध मार्च निकाला। वाणिज्य संकाय चौराहे के पास छात्रों ने पहले गौरव को श्रद्धांजलि दी, इसके बाद विरोध मार्च निकाल कर सिंहद्वार तक पहुंचे। वाणिज्य संकाय से निकल कर विज्ञान संकाय, हिंदी विभाग चौराहा, मधुबन, केएन उडप्पा मांग होते हुए छात्र मेन गेट पहुंचे और चीफ प्रॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विश्वविद्यालय परिसर में गुरुवार शाम को ब्रोचा हॉस्टल के बाहर से मार्च निकाल रहे छात्रों को पुलिस ने लाठी पटककर खदेड़ा। इसके बाद छात्र दौड़ते-भागते किसी तरह हॉस्टल में पहुंचे। पुलिस के खदेड़े जाने से कुछ छात्रों को मामूली चोट भी लगी। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शाम करीब पांच बजे छात्र ब्रोचा हॉस्टल से अभी मार्च निकालना शुरू ही किए थे कि वहां मौजूद पुलिस कर्मियों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। जब छात्र नहीं माने तो पुलिस ने लाठी पटककर सभी को खदेड़ा।
बीएचयू में एमसीए छात्र गौरव सिंह की हत्या के दूसरे दिन एसपी सिटी और एडीएम सिटी ने रूइया हॉस्टल के संस्कृत ब्लॉक में घुसकर कमरों की तलाशी ली। इस दौरान उन्होंने छात्रावास में रहने वाले छात्रों से बातचीत कर किसी भी बाहरी छात्र के रहने की सूचना तुरंत विश्वविद्यालय और पुलिस प्रशासन को देने को कहा।

बीएचयू में गुरुवार शाम को चीफ प्रॉक्टर प्रो. रोयाना सिंह के अपने पद से इस्तीफा दिए जाने की अफवाह जोरों पर रही। कैंपस में इसकी चर्चा के साथ ही सोशल मीडिया पर भी यह अफवाह बड़ी तेजी से फैल गई। इस बारे में चीफ प्रॉक्टर और कुलपति दोनों लोगों से बात करने की कोशिश की गई लेकिन फोन की घंटी बजती रही और बात नहीं हो सकी। मामले में पीआरओ डॉ. राजेश सिंह ने पूछे जाने पर इसे पूरी तरह गलत बताया और कहा कि अब लोग अफवाह उड़ा रहे हैं तो इसका क्या किया जा सकता है। अगर इस तरह की कोई कार्रवाई होगी तो मेरे द्वारा खुद इसकी जानकारी दी जाएगी। उधर गौरव हत्याकांड में मुख्य आरोपी कुमार मंगलम के एक पोस्ट को चीफ प्रॉक्टर द्वारा व्हाट्स ऐप ग्रुप में शेयर करने की चर्चा भी तेज रही। इसमें कई व्हाट्स ऐप ग्रुपों पर उनके पोस्ट को शेयर करने का स्क्रीन शॉट भी भेजा जाता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed