{"_id":"5a9476d14f1c1b45438b45ba","slug":"41519679185-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठेकों के आसपास से खदेड़े गए नमकीन-अंडा बेचने वाले00","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठेकों के आसपास से खदेड़े गए नमकीन-अंडा बेचने वाले00
Updated Tue, 27 Feb 2018 02:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। नगर क्षेत्र के देशी व अंग्रेजी शराब और बीयर के ठेकों के बाहर ठेला लगाकर नमकीन-सिगरेट बेचने वालों और पीने वालों को शनिवार की रात पुलिस ने अभियान चलाकर खदेड़ा। इस दौरान शहर भर में ठेकों के बाहर शराब पी रहे 17 लोगों का चालान किया गया। अचानक शुरू हुई कार्रवाई से शराब और बीयर ठेकोेें के बाहर भगदड़ जैसी स्थिति देखी गई।
एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि शहर भर के शराब और बीयर ठेकों के आसपास सड़क पर नमकीन, अंडा और अन्य सामान बेच रहे 268 दुकानदारों का चालान पुलिस एक्ट के तहत किया गया है। कार्रवाई के दौरान चेतगंज, सिगरा, कोतवाली और कैंट थानाध्यक्ष ने प्रभावी तरीके से कार्रवाई की। वहीं, प्रभावी तरीके से कार्रवाई न करने के आरोप में लंका, लक्सा, मंडुवाडीह, सारनाथ, जैतपुरा, भेलूपुर और शिवपुर थानाध्यक्ष से स्पष्टीकरण तलब किया गया है। होली तक रोजाना शाम पांच बजे से रात नौ बजे तक नगर क्षेत्र के सभी शराब व बीयर ठेकों के आसपास पुलिस का यह अभियान जारी रहेगा।