फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   ईंट-भट्ठे की दीवार गिरी, दो नाबालिग मजदूरों की मौत

ईंट-भट्ठे की दीवार गिरी, दो नाबालिग मजदूरों की मौत

Thu, 08 Feb 2018 02:56 AM IST
Updated Thu, 08 Feb 2018 02:56 AM IST
विज्ञापन
ईंट-भट्ठे की दीवार गिरी, दो नाबालिग मजदूरों की मौत
सेवापुरी। जंसा थाना क्षेत्र के कतवारूपुर स्थित एक ईट-भट्ठे की दीवार अचानक भरभरा कर गिर गई। मलबे में दबकर दो नाबालिग बच्चों की मौत हो गई। दोनों की उम्र दस से बारह साल के आसपास बताई गई है। दो बच्चों की मौत के बाद से कोहराम मच गया। इसी बीच भट्ठा मालिक ने पुलिस को बगैर सूचना दिए ही शव को गायब करा दिया। घटना की सूचना पाकर जंसा थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे और शव के बाबत पूछताछ की। पुलिस का कहना है कि मौत की सूचना की पुष्टि नहीं है।
विज्ञापन

जंसा थाना क्षेत्र के बसवरिया गांव निवासी व्यक्ति र्का इंट-भट्ठा कतवारुपुर में चलता है। बुधवार की शाम मजदूर भट्ठे के अंदर से ईंट निकाल रहे थे। इसी दौरान भट्ठे की बारह फीट ऊंची दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। इसमें मजदूर रिंकू व बंशी के दो नाबालिग पुत्र मलबे में दब गए। जब तक मलबा हटाकर बाहर निकाला जाता तब तक उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना भट्ठा मालिक को दी गई। गांव वालों को भी इसकी जानकारी हुई। भट्ठे पर धीरे-धीरे लोगों का आवागमन शुरू हुआ। इसी बीच भट्ठा मालिक ने दोनों शव को गायब करा दिया। घटना की सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष जंसा हेमंत सिंह मौके पर पहुंचे और पूछताछ की। शव की तलाश की गई लेकिन पता नहीं चला। थानाध्यक्ष का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। वहीं भट्ठा मालिक बबलू पाठक ने घटना को निराधार बताया है। वहीं एसपी ग्रामीण अमित कुमार को रात तक मामले की जानकारी ही नहीं दी गई थी। उन्होंने पूछने पर बताया कि घटना के बाबत थानाध्यक्ष से पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed