{"_id":"5a97115a4f1c1b5e6e8b80e8","slug":"31519849818-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नीरव को बैंक लोन, हमारे लिए नियम कानून","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नीरव को बैंक लोन, हमारे लिए नियम कानून
Updated Thu, 01 Mar 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। अशोका इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नालॉजी एंड मैनेजमेंट के युवा महोत्सव ‘अभ्युदय’ का समापन बुधवार को राजू श्रीवास्तव की कॉमेडी के तड़के के साथ हुआ। हास्य कलाकार व स्टैंड अप कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव छात्र-छात्राओं के बीच थे। दो घंटे देरी से पहुंचे राजू श्रीवास्तव ने छात्र-छात्राआें को खूब हंसाया। उनकी कॉमेडी में रामरहीम, आशाराम का किस्सा था तो नीरव मोदी के बहाने देश के नियम कानून पर तंज भी कसा।
अपने अंदाज में उन्होंने कहा कि हमारे देश में नियम कानून तो खूब हैं लेकिन इन नियमों को धता बताने वाले भी खूब हैं। इनमें नया नया नीरव मोदी है। हम बैंक से लोन लेने जाएं तो हमें तमाम नियम कानून बता दिए जाएंगे। नीरव मोदी को लोन भी मिल जाता है और वो पैसे लेकर भाग भी जाते हैं। उन्होंने कई शेरो शायरी से भी लोगाें को खूब गुदगुदाया। इस दौरान उन्होंने अभिनेता से लेकर नेताओं की खूब मिमिक्री की। इसमें मुलायम सिंह यादव से लेकर अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, नाना पाटेकर, धर्मेंद्र, दिलीप कुमार, राजकुमार की मिमिक्री कर लोगों को खूब हंसाया भी। स्वागत चेयरमैन अंकित मौर्या ने किया। वाइस चेयरमैन अमित मौर्य ने धन्यवाद ज्ञापन किया। इस अवसर पर डॉ. प्रेम शंकर दुबे, डॉ. सारिका श्रीवास्तव, डॉ. अनुराग मिश्र, डॉ. लालमनी, असीम देव, एसएस कुशवाहा, अजय कुशवाहा आदिम मौजूद रहे।