फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   सकारात्मक सोचें, तनाव से मुक्ति पाएं

सकारात्मक सोचें, तनाव से मुक्ति पाएं

Sun, 25 Feb 2018 01:16 AM IST
Updated Sun, 25 Feb 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
सकारात्मक सोचें, तनाव से मुक्ति पाएं
भदोही। हर समय प्रफुल्लित रहना, दूसरों से मेल मिलाप और सद्भावपूर्वक रहना, मन में द्वेष ईर्ष्या को स्थान नहीं देना और सकारात्मक सोचना, तनाव से मुक्ति पाने का सरल तरीका है। हमसे कोई द्वेष और ईर्ष्या रखता है तो वह अपना तनाव बढ़ाता है। यदि हम उसके बारे में सोचते हैं तो हम भी तनावग्रस्त हो जाते हैं। यदि हम सकारात्मक सोच रखते हैं तो परमात्मा हमें निराश नहीं करता। ये बातें पूनम बहन ने सनबीम स्कूल में शनिवार को शुरू हुए 12 दिवसीय अलविदा तनाव शिविर में कही।
विज्ञापन

कहा कि हमारी समस्या का मूल कारण है कि हम बहुत कुछ, बहुत जल्दी प्राप्त करना चाहते हैं। हमारे पास नौकरी होती है, अपना घर होता है, अपनी गाड़ी होती है फिर भी हम और पाने की जुगत में दौड़-भाग करते रहते हैं। तनावग्रस्त जीवन का यही प्रमुख कारण है। अध्यात्मिकता से ही तनाव को खत्म किया जा सकता है। कहा हमेशा प्रसन्न रहना सफल और तनावमुक्त जीवन की प्रथम जरूरत है। हमें यह जानना है कि प्रसन्नता कहां से आती है? दूसरों के प्रति शुभेच्छा रखने, नि:स्वार्थ प्रेम बांटने से आप हमेशा प्रसन्न रहेंगे। उन्होंने कहा कि मन उदासी की ओर जाए तो प्रसन्न रहने के कारण ढूंढो ताकि मन दु:खी न हो। बताया कि अनुसंधान से यह बात साबित हुई है कि हम जैसा सोचेंगे, वैसा ही बन जाएंगे।
विज्ञापन

यदि बुरा वक्त आता है, संबंध बिगड़ते हैं, व्यवसाय खराब होता है, स्वास्थ्य खराब होता है तो यह सोचना चाहिए कि यह बुरा वक्त गुजर जाएगा। आप रात को अलार्म लगाकर सोते हैं कि सुबह चार बजे उठना है। आप देखेंगे कि अलार्म बजने से पहले ही आपकी नींद खुल जाती है। इससे पूर्व जिलाधिकारी विशाख जी ने शिविर का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा यह सत्य है कि मन में सकारात्मक सोच रखेंगे तो जीवन उसका अनुसरण करेगा। सांसद वीरेंद्र सिंह और विधायक रवींद्रनाथ त्रिपाठी ने भी लोगों को संबोधित करते हुए स्वस्थ और तनावमुक्त समाज के निर्माण के लिए शुभकामनाएं दीं। केंद्र प्रभारी विजयलक्ष्मी, सुरेंद्र ने सहभागियों को धन्यवाद ज्ञापित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed