{"_id":"5a2c4ce24f1c1bbd208b5bfa","slug":"31512852706-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज आएंगे डिप्टी सीएम और डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज आएंगे डिप्टी सीएम और डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय
Updated Sun, 10 Dec 2017 02:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। सूबे के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य रविवार को दोपहर बाद करीब ढाई बजे लखनऊ से बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। दोपहर 3:05 बजे वह सर्कि ट हाउस पहुंचेंगे जहां पार्टी की कोर कमेटी की बैठक के साथ ही अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। शाम को वह घोरावल के विधायक अनिल मौर्या की बेटी के वैवाहिक समारोह में शिरकत करेंगे और शाम छह बजे बाबतपुर एयरपोर्ट से लखनऊ रवाना हो जाएंगे।
उधर, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं चंदौली के सांसद डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय रविवार को दोपहर बाद तीन बजे दिल्ली से बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। रविवार और सोमवार को वह वाराणसी, आजमगढ़ और चंदौली में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मंगलवार को लखनऊ जाएंगे।
वहीं, वन, पर्यावरण, जंतु उद्यान एवं उद्यान विभाग के मंत्री दारा सिंह चौहान शनिवार की रात सर्किट हाउस पहुंचे। विधायी एवं न्याय, अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत, राजनैतिक पेंशन मंत्री ब्रजेश पाठक रविवार की शाम सर्किट हाउस पहुंचेंगे। सोमवार को वह वाराणसी से जयपुर जाएंगे। केंद्रीय संचार राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार), रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा रविवार को नई दिल्ली से बाबतपुर आएंगे और यहां से गाजीपुर चले जाएंगे।