फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   हौसले को उड़ान देने के हुनर सीख रहीं युवतियां

हौसले को उड़ान देने के हुनर सीख रहीं युवतियां

Wed, 14 Jun 2017 01:47 AM IST
Updated Wed, 14 Jun 2017 01:47 AM IST
विज्ञापन
हौसले को उड़ान देने के हुनर सीख रहीं युवतियां
मिर्जामुराद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सांसद आदर्श गांव नागेपुर की आत्मनिर्भर बनकर अपने हौसले को उड़ान देने के लिए तत्पर हैं। इसके लिए वे सिलाई-कढ़ाई, ब्यूटीशियन, इंग्लिश स्पीकिंग और कंप्यूटर के साथ स्कूटी चलाने का हुनर सीख रही हैं।
विज्ञापन

नागेपुर और आसपास के गांवों की युवतियों के इनके सपनों को साकार करने में मददगार की भूमिका निभा रही है सामाजिक संस्था लोक समिति। संस्था की ओर से नागेपुर में आयोजित समर कैंप में युवतियां आत्मनिर्भर बनने के गुर सीख रही हैं। बाइक ड्राइविंग सीख रही रवीना सिंह का कहना है कि वह स्नातकोत्तर की पढ़ाई पूरी करने के बाद शहर में नौकरी करना चाहती है। बाइक चलाना सीख लूंगी तो आने-जाने के लिए किसी पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। बीएससी की छात्रा पूनम मौर्या और सोनी बानो कहती हैं कि कॉलेज, बाजार अथवा कहीं भी जाने के लिए घर के पुरुषों पर निर्भर रहना पड़ता है। ड्राइविंग सीखने के बाद वे कहीं भी जा सकेंगी। लोक समिति संयोजक नंदलाल मास्टर ने बताया कि 15 मई से चल रहे किशोरी समर कैंप में 80 युवतियां प्रशिक्षण ले रही हैं। हमारा उद्देश्य गांव की युवतियों को हुनरमंद बनाना है ताकि वे अपने पैरों पर खड़ी हो सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed