फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   24 hour service first gym open in varanasi

काशी में 24 घंटे सुविधा वाला पहला अत्याधुनिक जिम शुरू

Mon, 18 Dec 2017 05:22 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Mon, 18 Dec 2017 05:22 PM IST
विज्ञापन
24 hour service first gym open in varanasi
अत्याधुनिक मशीनों वाले जिम में बॉक्सिंग रिंग की भी सुविधा - फोटो : अमर उजाला
काशी में 24 घंटे वर्कआउट की सुविधा वाले पहले जिम की शुरुआत रविवार से हो गई।  लंका चौराहे के स्वास्तिक प्लाजा की तीसरी मंजिल पर खुले ‘दि नेक्स्ट जेनरेशन बॉब्स जिम’ में अत्याधुनिक मशीनें और सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। अमेरिका, ताइवान, चीन, सिंगापुर आदि देशों से वर्कआउट के अत्याधुनिक उपकरण मंगाए गए हैं। इस पूर्णतया वातानुकूलित जिम में प्रोफेशनल बॉक्सिंग रिंग भी स्थापित है।
विज्ञापन


योग, डांस क्लासेज के अलावा महिलाओं के लिए सेल्फ डिफेंस ट्रेनिंग और मेडिटेशन की सुविधाएं भी यहां मुहैया होंगी। काशीवासी 24 घंटे इन सुविधाओं का लाभ उठा पाएंगे। ‘दि नेक्स्ट जेनरेशन बॉब्स जिम’ के उद्घाटन के मौके पर बतौर मुख्य अतिथि अमितांशु पाठक, रत्नेश सिंह, खालिद अंसारी, अमित पांडेय, शाहिद कबीर, राजू कपूर, सोमनाथ सराफ, नासिर अंसारी, मो. आरिफ अंसारी, राजीव खन्ना और किरन खन्ना मौजूद थे। ये शहर के वो लोग हैं, जिन्होंने 11 सितंबर 1995 को सिगरा में खुले प्रथम बॉब्स जिम की सर्वप्रथम सदस्यता प्राप्त की थी।
विज्ञापन


समारोह का उद्घाटन और अतिथियों का स्वागत ‘वर्ल्ड स्ट्रांगमैन’ तथा एशिया बॉडी बिल्डिंग फेडरेशन के अध्यक्ष, बॉब्स जिम के संस्थापक डॉ. प्रदीप बाबा मधोक, सह संस्थापक पूजा मधोक, सीईओ माहिर मधोक और मुख्य प्रशिक्षक मोहम्मद गयासुद्दीन हुसैन ने सामूहिक रूप से किया। प्रदीप बाबा मधोक ने बताया कि 11 सितंबर 1995 को सिगरा में पहले बॉब्स जिम की स्थापना हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


19 फरवरी 2015 को बॉब्स जिम की दूसरी शाखा लहुराबीर में खुली। अत्याधुनिक सहूलियतों के साथ ही बदलती जीवनशैली के हिसाब से चौबीस घंटे वर्कआउट की सुविधा मुहैया कराने के लिए अब ‘नेक्स्ट जेनरेशन बॉब्स जिम’ खोला गया है।


9000 वर्गफीट के क्षेत्रफल में फैले इस जिम में पर्सनल ट्रेनिंग के अलावा प्रत्येक व्यक्ति की दिनचर्या और मेडिकल कंडीशन के अनुसार अनुभवी प्रशिक्षकों की व्यवस्था है। यहां 10 साल के छोटे बच्चे से लेकर बड़े-बुजुर्गों की फिटनेस के लिहाज से सभी सुविधाएं मुहैया हैं।

अधिक से अधिक लोग इन सुविधाओं का लाभ उठा पाएं, इसके लिए दूसरे अत्याधुनिक जिम की तुलना में इसका पंजीकरण शुल्क लगभग आधा रखा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed