फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   खेलैं मसाने में होरी दिगंबर... 0

खेलैं मसाने में होरी दिगंबर... 0

Wed, 28 Feb 2018 01:52 AM IST
Updated Wed, 28 Feb 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
खेलैं मसाने में होरी दिगंबर... 0
वाराणसी।
विज्ञापन

तिरस्कृतों को अपनाने, दुनिया का गरल सहज गटक जाने वाले काशीपुराधिपति ने महाश्मशान मणिकर्णिका में साधु-संतों, भक्तों, गणों के साथ चिता भस्म की होली खेली। ढोल-मजीरे और डमरू नाद के बीच ‘खेलैं मसाने में होरी दिगंबर...’ की धुन पर चिता भस्म और भभूत-गुलाल की अद्भुत छटा हर किसी के लिए यादगार बन गई। मसाने की होली में बाबा का भक्त मंडल तो था ही देव-दानव, भूत-पिशाच और प्रेत दल भी खिंचा चला आया। बाबा के माथे पर चिता भस्म लगाने के साथ ही हर हर महादेव के उद्घोष के साथ होली शुरू हुई तो फिर मणिकर्णिका महातीर्थ जलती चिताओं के बीच राग-विराग के रंगों से नहा उठा।

चिता भस्म और भभूत उड़ाते भक्तों ने जमकर होली खेली। देवाधिदेव महादेव की नगरी में इस अनूठी होली का नजारा लेने देश-विदेशों से बड़ी संख्या में लोग यहां पहुंचे। एक तरफ धधकती चिताएं और दूसरी ओर बुझी चिताओं की भस्म से होली खेलते साधु-संत और शिवभक्त। ढोल-मजीरे के साथ डमरू और शंख ध्वनि की पावन अनुगूंज। महाश्मशान मणिकर्णिका पर उत्सव के ये रंग जितने अनूठे थे, उतने ही यादगार। इससे पहले दोपहर 12 बजे मशानेश्वर महादेव की भोग आरती हुई। इसके बाद सैकड़ों भक्त डमरू, त्रिशूल के साथ चिता भस्म उड़ाकर हर-हर महादेव का उद्घोष करने लगे और शुरू हो गई काशी की पारंपरिक मसाने की होली। चिता भस्म, भभूत के साथ अबीर और गुलाल भी जमकर उड़ाए गए। चिताएं लग रही थीं, कई धधक रही थीं। इन्हीं के बीच होली का उत्सव भी चल रहा था। उत्सव के इन पलों को घाट पर मौजूद शवयात्री भी अपलक निहारते रहे। इन पलों को कैमरे में कैद करने की होड़ विदेशी पर्यटकों में लगी रही। आसपास की छतों, मुंडेरों पर लोगों की भीड़ लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed