{"_id":"5cc73728bdec22071506746b","slug":"201556559656-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैसेज के साथ शालिनी की उम्मीदों पर पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैसेज के साथ शालिनी की उम्मीदों पर पानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
---सभी केंद्र--
ट्विटर पर मैसेज से शालिनी की उम्मीदों पर फिरा पानी
- सपा जिलाध्यक्ष ने कहा- मंगलवार शाम तक स्थिति होगी स्पष्ट
- प्रदेश प्रवक्ता बोले- पहले ही काट दिया गया था शालिनी का टिकट
अमर उजाला ब्यूरो
वाराणसी। सपा ने ट्विटर पर ट्वीट के जरिए बताया कि वाराणसी में उनके प्रत्याशी तेज बहादुर हैं। इसी के साथ पूर्व घोषित प्रत्याशी शालिनी यादव की उम्मीदों पर पानी फिर गया। सपा के जिलाध्यक्ष डॉ. पीयूष यादव के नेतृत्व में शालिनी का नामांकन जुलूस शहीद उद्यान पार्क से बड़े जोश के साथ निकला। पार्टी कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह उनका स्वागत किया। इसी बीच कलक्ट्रेट में सपा प्रवक्ता मनोज राय धूपचंडी ने बीएसफ से बर्खास्त तेज बहादुर यादव का नामांकन बतौर सपा प्रत्याशी कराया। उधर, सपा जिलाध्यक्ष ने शालिनी का पर्चा भी सपा प्रत्याशी के तौर पर कराया। दोपहर में 2:59 मिनट पर सपा के ट्विटर पर मैसेज आया कि सपा प्रत्याशी तेज बहादुर हैं।
इस बारे में सपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि अभी हमारे दोनों प्रत्याशी हैं। मंगलवार शाम तक स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। महानगर अध्यक्ष राजकुमार जायसवाल ने कहा कि पर्चा खारिज होने का डर है। इस नाते दो लोगों का पार्टी सिंबल पर नामांकन कराया गया। शालिनी यादव ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर पार्टी के सिंबल पर पर्चा भरा है। एक दो दिनों में तस्वीर साफ हो जाएगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष का जो निर्देश होगा उसका पालन किया जाएगा। उधर, सपा प्रवक्ता ने साफ कहा कि पार्टी के प्रत्याशी तेज बहादुर हैं। कांग्रेस छोड़ सपा में शामिल हुई शालिनी का सपा ने पहले ही टिकट दिया था। इसकी घोषणा करके पत्र जारी किया गया था। नामांकन के अंतिम दिन ट्वीट के जरिए तेज बहादुर को प्रत्याशी बनाया गया।