{"_id":"5a84a4ea4f1c1bd34b8b8c35","slug":"201518642410-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्षद पुत्र ने फांसी लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पार्षद पुत्र ने फांसी लगाकर दी जान
Updated Thu, 15 Feb 2018 02:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। जोल्हा दक्षिणी वार्ड की पार्षद रेहाना बेगम के पुत्र तंजीन (21) ने बुधवार को जेपिस नगर स्थित घर में फांसी लगाकर जान दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिवारीजनों के अनुसार स्नातक उत्तीर्ण तंजीन नौकरी की तलाश में था। नौकरी न मिलने पर अवसाद में आकर उसने आत्मघाती कदम उठा लिया।
भेलूपुर थाना अंतर्गत जेपिस नगर निवासी सैयद अख्तर अली का जिवधीपुर में निजी स्कूल है। अख्तर और रेहाना बेगम के चार बेटे और तीन बेटियां हैं। इन दिनों रेहाना बेगम अपने दूसरे बेटे के पास लखनऊ गई हैं जबकि बुधवार की दोपहर अख्तर अपने स्कूल पर थे। घर पर तीसरे नंबर का बेटा तंजीन अकेला था। अख्तर दोपहर बाद घर लौटे और दरवाजा खटखटाने लगे तो अंदर से आवाज नहीं आई। खिड़की से झांक कर देखे तो तंजीन का शव पंखे के सहारे रस्सी के फंदे से लटक रहा था। अख्तर ने शोर मचाते हुए दरवाजा तोड़ा और शव को फंदे से नीचे उतारा। नाना अबुल ने बताया कि नौकरी न मिलने से तंजीन काफी परेशान रह रहा था और इसी वजह से उसने इस तरह का गलत कदम उठा लिया। उधर, बेटे की मौत की जानकारी मिलते ही रेहाना बेगम लखनऊ से घर के लिए चल दी हैं।
इस संबंध में इंस्पेक्टर भेलूपुर ने बताया कि परिवारीजनों से मिली जानकारी के अनुसार युवक ने नौकरी न मिलने से हताश होकर आत्महत्या की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह स्पष्ट होने पर ही मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।