फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   आईआईटी बीएचयू का दीक्षांत समारोह आज

आईआईटी बीएचयू का दीक्षांत समारोह आज

Sat, 07 Oct 2017 02:03 AM IST
Updated Sat, 07 Oct 2017 02:03 AM IST
विज्ञापन
आईआईटी बीएचयू का दीक्षांत समारोह आज
वाराणसी। आईआईटी बीएचयू का छठा दीक्षांत समारोह शनिवार को मनाया जाएगा। स्वतंत्रता भवन में आयोजित होने वाले इस समारोह में 47 मेधावियों को 91 पदक दिए जाएंगे। इसके साथ ही 1256 विद्यार्थियों को उपाधियां दी जाएंगी। शुक्रवार को आईआईटी निदेशक प्रो. राजीव संगल के निर्देशन में दिन भर तैयारियां चलती रहीं। शाम को स्वतंत्रता भवन में समारोह का पूर्वाभ्यास किया गया।
विज्ञापन

समारोह में मुख्य वक्ता अतिथि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के केंद्रीय निदेशक किरण कार्निक और समाजसेवी सोमदेव त्यागी शामिल होंगे। इस बार जिन 1256 विद्यार्थियों को उपाधियां दी जानी हैं, उसमें करीब 700 समारोह में शामिल होंगे। निदेशक प्रो. संगल ने बताया कि सुबह 11.30 बजे से दोपहर एक बजे तक मुख्य दीक्षांत समारोह में मेधावियों को पदक दिए जाएंगे। उसके बाद उपाधियां बांटी जाएंगी। समारोह में केमिकल इंजीनियरिंग की छात्रा मृणाली मोदी और कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग की मनु अग्रवाल को सर्वाधिक आठ-आठ मेडल मिलेंगे। मृणाली को दो नगद पुरस्कार और मनु अग्रवाल एक रजत पदक भी दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed