{"_id":"5c16b5b5bdec2256ed780a03","slug":"191544992181-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खंभे व पत्थर से टकराए बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खंभे व पत्थर से टकराए बाइक सवार की मौत
Updated Mon, 17 Dec 2018 01:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। मंडुवाडीह थाना अंतर्गत चांदपुर चौराहा के पास शनिवार की आधी रात के बाद खंभे और पत्थर से टकरा कर बाइक सवार रतनलाल मौर्या (35) की मौत हो गई। हादसे में रतन का रिश्तेदार पतालू (32) घायल हो गया। हादसे के दौरान दोनों ने हेलमेट भी नहीं पहन रखा था।
सूचना पाकर पुलिस ने पतालू को मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया और रतन का शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। लोहता निवासी रतनलाल अपने रिश्तेदार चमाव पतालू मौर्या के साथ महमूरगंज स्थित एक लॉन में वैवाहिक समारोह में शामिल होकर बाइक से घर जा रहे थे। पुलिस के अनुसार, आधी रात बाद चांदपुर चौराहा के पास बाइक सवार दोनों युवक अनियंत्रित होकर खंभे से टकराए और फिर समीप पड़े पत्थर पर जा गिरे। हादसे में रतनलाल की मौके पर ही मौत हो गई और पतालू घायल हो गया। पुलिस के अनुसार, दोनों के मुंह से शराब की बू आ रही थी और प्रत्यक्षदर्शियों से पता लगा कि बाइक तेज रफ्तार में थी।