{"_id":"5aaec1f04f1c1bb8758b63ad","slug":"191521402352-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ज्ञानपुर की जनता को मिली 50 करोड़ की सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ज्ञानपुर की जनता को मिली 50 करोड़ की सौगात
Updated Mon, 19 Mar 2018 01:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोपीगंज। नगर के राष्ट्रीय इंटर कॉलेज परिसर में रविवार को आयोजित समारोह में ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्र ने ज्ञानपुर वासियों के लिए करीब 50 करोड़ की सौगात दी। विधि विधान से पूजन के बाद सड़कों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। सभी सड़कों एवं इंटरलाकिंग का काम विधायक निधि और जिला पंचायत से कराया गया है।
ज्ञानपुर विधायक ने कहा कि ज्ञानपुर विधानसभा को मॉडल बनाने की घोषणा किया था, जिसको पूरा करने का काम तेजी से चल रहा है। 106 सड़कों के लोकार्पण और शिलान्यास होने से कई गांव सीधे मुख्य मार्ग से जुड़ जाएंगे। कीचड़युक्त मार्ग से लोगों को राहत मिलेगी। उन्होंने एमएलसी रामलली मिश्र के साथ पूजा-अर्चना करने के बाद इंटरलाकिंग और मार्गों का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने करीब 50 करोड़ के परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस दौरान विधायक निधि से निर्मित होने वाले मुख्यालय पर अधिवक्ता हाल, ठकुरईनी तारा के समीप पुलिया निर्माण, परशुराम वाचनालय, बारात घर के लिए 25-25 लाख दिया। इसी तरह सात प्रमुख मार्गों का भी शिलान्यास किया।