फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   मटरू पर कुर्की कार्रवाई की तैयारी में जुटी पुलिस

मटरू पर कुर्की कार्रवाई की तैयारी में जुटी पुलिस

Thu, 15 Feb 2018 02:40 AM IST
Updated Thu, 15 Feb 2018 02:40 AM IST
विज्ञापन
मटरू पर कुर्की कार्रवाई की तैयारी में जुटी पुलिस
वाराणसी। डीरेका कर्मचारी नेता ताराधीश कुमार मुकेश की हत्या में वांछित हिस्ट्रीशीटर डब्ल्यू राय के साढ़ू मटरू राय की कुर्की की तैयारी में भी पुलिस जुट गई है। इसके लिए पुलिस गुरुवार को न्यायालय में आवेदन देगी। उधर, बुधवार की रात डब्लू की शहर में मौजूदगी की आशंका पर उसके चार संभावित ठिकानों पर पुलिस ने छापामारी भी की।
विज्ञापन

बीते 23 जनवरी की रात डीरेका में मुकेश की गोली मार कर हत्या की गई थी। रिक्कू को गिरफ्तार कर पुलिस ने खुलासा किया तो डब्लू के भाई और डीरेका के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी रवि नारायण सिंह उर्फ बबलू राय ने और आशुतोष सिंह ने न्यायालय में समर्पण कर दिया। इस मामले की जांच कर रही मंडुवाडीह पुलिस को जानकारी हाथ लगी है कि बबलू राय ने फर्जी शैक्षणिक प्रमाण पत्रों के सहारे नौकरी पाई है। साथ ही, उम्र को लेकर भी हेरफेर किया है। इंस्पेक्टर मंडुवाडीह ने बताया कि इस संबंध में जो भी जानकारी हाथ लगी है उसे डीरेका प्रशासन को सौंप दिया गया है। उधर, एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि बबलू राय को पुलिस रिमांड पर पूछताछ के लिए लेने के साथ ही मटरू की कुर्की कराने के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है। चार टीमें डबलू राय की तलाश में छापामारी के लिए भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed