फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   सड़क हादसों में युवक समेत दो की मौत

सड़क हादसों में युवक समेत दो की मौत

Sun, 17 Jun 2018 12:44 AM IST
Updated Sun, 17 Jun 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
सड़क हादसों में युवक समेत दो की मौत
जंगीगंज/घोसिया। जिले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में शनिवार को हुईं सड़क दुर्घटनाओं में एक वृद्ध और एक युवक की मौत हो गई। युवक सुरियावां के कौआपुर का तो वृद्ध जंगीगंज के कुलमनपुर का निवासी था। मौके पर पहुंची ने पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

जंगीगंज संवाददाता के अनुसार गोपीगंज थाना क्षेत्र के कुलमनपुर गांव निवासी माता सेवक गौतम (65) शनिवार सुबह छह बजे जंगीगंज पुलिस चौकी के सामने जीटी रोड पार कर रहे थे। उसी दौरान वाहन की चपेट में आने से मौके पर मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घर वालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। बताया जाता है कि माता सेवक गौतम बसपा के सदस्य थे। दूसरी घटना औराई थाना क्षेत्र के घटमापुर गांव के समीप हुई। सुरियावां के कौआपुर गांव निवासी संदीप (35) अपने दोस्त धर्मेंद्र (33) के साथ बाइक से महराजगंज गया था। वहां से लौटते समय घटमापुर के समीप विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे संदीप की मौके पर मौत हो गई जबकि धर्मेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। एंबुलेंस से घायल को सीएचसी औराई भेजा गया, जहां हालत चिंताजनक होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया। दोनों हादसों में आरोपी चालक वाहन लेकर भागने में सफल रहे। सीओ औराई रामकरन ने बताया कि दोनों हादसों में किसी ने तहरीर नहीं दी है। यदि पीड़ित परिवारों की तरफ से तहरीर मिली तो आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed