{"_id":"5a7dfaa14f1c1ba5268b94c2","slug":"181518205601-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापरवाही पर तहसीलदार से मांगा जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापरवाही पर तहसीलदार से मांगा जवाब
Updated Sat, 10 Feb 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। जिलाधिकारी विशाख जी ने शुक्रवार को ज्ञानपुर तहसील का औचक निरीक्षण किया। जांच के दौरान तहसीलदार की लापरवाही उजागर होने पर उन्होंने नाराजगी जताई और उनसे स्पष्टीकरण तलब किया। वहीं, कार्यालय परिसर में जगह-जगह धूल और गंदगी मिलने पर नाजिर को भी कार्रवाई की चेतावनी दी।
सुबह करीब 11 बजे जिलाधिकारी तहसील कार्यालय पहुंच गए। यहां उन्होंने ने अभिलेखागार, नजारत, रिकार्ड रूम, संपत्ति रजिस्टर, खसरा, राजस्व संग्रह, विभिन्न पट्टे, बड़े बकाएदारों का विवरण, राजस्व कर्मियों की सर्विस बुक आदि की समीक्षा की। जिलाधिकारी ने अभिलेखों के रख रखाव पर संतोष जताया लेकिन तहसीलदार की कार्यशैली को लापरवाही बताते हुए उनसे स्पष्टीकरण मांगा। चेतावनी दी कि अपनी कार्य प्रणाली में सुधार लाएं अन्यथा कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि राजस्व वसूली में कोई कोताही नहीं होनी चाहिए। बड़े बकायेदारों से आरसी के माध्यम से राजस्व वसूली करने का निर्देश दिया। साथ ही सफाई व्यवस्था को भी दुरुस्त करने का निर्देश दिया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी राम सिंह वर्मा, उप जिलाधिकारी आशीष कुमार, तहसीलदार, नायब तहसीलदार आदि मौजूद थे।