{"_id":"598f6adf4f1c1b966c8b4d65","slug":"181502571231-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैरहाजिर मिले 105 शिक्षक, वेतन काटने का निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैरहाजिर मिले 105 शिक्षक, वेतन काटने का निर्देश
Updated Sun, 13 Aug 2017 02:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। डीएम योगेश्वर राम मिश्रा ने शनिवार को 50 टीमें गठित कर जिले के विभिन्न क्षेत्रों के प्राथमिक विद्यालयों का निरीक्षण कराया। शाम तक डीएम को मिली रिपोर्ट के मुताबिक 105 प्रधानाध्यापक, सहायक अध्यापक, अनुदेशक एवं शिक्षा मित्र गायब मिले। इन लोगों ने विद्यालय को अपने न आने की कोई सूचना नहीं दी थी। डीएम ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को कार्यमुक्त करते हुए गायब लोगों का एक-एक दिन का वेतन काटते हुए, सभी खंड शिक्षा अधिकारियों का अगस्त के वेतन भुगतान पर रोक लगा दी है।
शनिवार को कराए गए ग्रामीण क्षेत्र के 350 प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालयों के औचक निरीक्षण में 105 अध्यापकों की अनुपस्थिति ने शिक्षा विभाग के दावे की पोल खोल दी है। डीएम के निर्देश के बावजूद अध्यापकों की उपस्थिति में सुधार न आने को गंभीरता से लेते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जयकरन यादव को तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त कर दिया। दो दिन पूर्व ही शासन ने उनका तबादला कर दिया था। डीएम द्वारा कराये गए औचक निरीक्षण की जानकारी गोपनीय रखी गई थी। डीएम की कार्रवाई से शिक्षा महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।