{"_id":"5a91c02f4f1c1b0a7b8b9005","slug":"171519501359-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गड्ढे में गिरी कार, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गड्ढे में गिरी कार, युवक की मौत
Updated Sun, 25 Feb 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोपीगंज। क्षेत्र के डगडगपुर गांव के समीप शनिवार को बच्चे को बचाने के चक्कर में एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई और गड्ढे में गिर गई। हादसे में कार सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे प्राथमिक उपचार के बाद ट्रॉमा सेंटर, वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया।
कोइरौना थाना क्षेत्र के रैयापुर गांव निवासी द्वारिका मिश्र (36) अपने साथी खेदोपुर रैयापुर गांव निवासी रविंद्र मिश्र (38) उर्फ डॉक्टर के साथ अपनी कार से गोपीगंज बाजार आए थे। दोपहर में घर लौटते समय जंगीगंज-सीतामढ़ी मार्ग पर डगडगपुर गांव के अचानक एक बालक सामने आ गया। कार की गति तेज थी और वहां मोड़ भी था। ऐसे में चालक कार को संभाल नहीं सका, जिससे कार पलट कर सड़क के बगल में गड्ढे में गिर गई। दुर्घटना के बाद आसपास के लोगों की भी मौके पर जुट गई। क्षेत्रीय लोगों ने कार में फंसे दोनों सवारों बाहर निकाला। रविंद्र मिश्र की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी जबकि द्वारिका गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने द्वारिका को गोपीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। हालत गंभीर होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें वाराणसी ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया।