{"_id":"598b63a84f1c1b97708b45ba","slug":"161502307240-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संशोधित - ग्राम विकास अधिकारी- चंदौली-BALLIA","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संशोधित - ग्राम विकास अधिकारी- चंदौली-BALLIA
Updated Thu, 10 Aug 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मुग़लसराय। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत शास्त्री कालोनी स्थित चार नंबर मोड़ के समीप बुधवार की रात आठ बजे पुलिस ने एक निलंबित ग्राम विकास अधिकारी को नशे की हालत में पकड़ा। तलाशी ली गई तो उसक ी जेब से एक कारतूस व बाइक से चाकू बरामद हुआ। पूछताछ में ग्राम विकास अधिकारी ने बताया कि तमंचा वह अपनी सुरक्षा के लिए रखे है। किसी ऋषभ नामक व्यक्ति से उसका विवाद चल रहा है। इस संबंध में सीओ सदर त्रिपुरारी पांडेय ने बताया की पकड़े गए व्यक्ति के पास से एक तमंचा, कारतूस व चाकू बरामद हुआ है। सीओ ने बताया कि त्रिलोकी सिंह तमंचे से ऋषभ की हत्या भी कर सकता था। मेडिकल जांच में उसके नशे में होने की पुष्टि हो गई है। मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्यवाई की जा रही है।
बुधवार की रात लगभग आठ बजे डायल 100 (पीआरवी 3121) को सूचना मिली कि शास्त्री कालोनी की ओर एक व्यक्ति बाइक पर सवार होकर नशे की हालात में जा रहा है और लोगों से उलझ जा रहा है। पीआरवी ने कूड़ा बाजार पुलिस चौकी प्रभारी माधव सिंह को सूचना दी। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ लिया और उसकी तलाशी ली तो उसकी कमर में एक तमंचा और पैंट की जेब एक कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने उसकी बाइक की तलाशी ली तो डिग्गी से एक बड़ा चाक़ू भी बरामद हुआ। तत्पश्चात पुलिस उसे उठाकर कोतवाली ले आई। पूछताछ में उसने नशे की हालात में पुलिस को अपना नाम त्रिलोकी सिंह बताया और कहा की वह धानापुर में ग्राम विकास अधिकारी के पद पर तैनात है। कुछ दिन पूर्व ही नौगढ़ में ट्रांसफर हो गया है लेकिन अभी तक ज्वाइन नहीं किया है। कहा कि उसका गोरखपुर निवासी किसी ऋषभ पांडेय से विवाद चल रहा है और उससे उसे जान का खतरा है। इसीलिए अपने बचाव में उसने यह सब रखा हुआ था।
जिला पंचायत राज अधिकारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि त्रिलोकी सिंह को एक दिन पहले ही अनुशासनहीनता के मामले में निलंबित कर दिया गया है। कोतवाली पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेने के बाद उसका मेडिकल कराया है। पुलिस आगे की कार्यवाही कर रही है।