{"_id":"5cffc092bdec22076357c28a","slug":"156026484112-varanasi-news112","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंदौली में मे डिकल कॉलेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंदौली में मे डिकल कॉलेज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौली में मेडिकल कॉलेज के लिए जमीन चिह्नित
सदर तहसीलदार को जमीन से जुड़े दस्तावेज उपलब्ध कराने का निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
चंदौली। जिले में राजकीय मेडिकल कालेज के लिए शासन से हरी झंडी मिलने के बाद जिला प्रशासन जमीन चिह्नित करने में जुट गया है। जिला प्रशासन ने सैयदराजा थाना क्षेत्र के बरठी कमरौर में सेल टैक्स विभाग की खाली आठ हेक्टेयर जमीन चिह्नित की है। डीएम ने सदर तहसीलदार को जमीन से जुड़े दस्तावेज उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। इसके बाद प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा।
सदर तहसील के बरठी कमरौर में एनएच के किनारे 8.249 हेक्टेयर जमीन है। यह राजस्व विभाग के अभिलेख में सेल टैक्स विभाग के नाम से दर्ज है। यहां विभाग का कोई कार्यालय नहीं है। हालांकि जमीन के कुछ हिस्से पर सरकारी मकान जरूर बने है। सेल टैक्स विभाग की जमीन पर दो हेक्टेयर में परिवहन विभाग की ओर से बस डिपो बनाने की कवायद शुरू हो गई थी। इसके लिए प्रस्ताव भी लगभग बन चुका था और केवल जमीन हस्तांतरण होना शेष बचा था। लेकिन अब राजकीय मेडिकल कालेज की कवायद शुरू होने से बस डिपो निर्माण खटाई में पड़ता दिख रहा है। डीएम नवनीत सिंह चहल के निर्देश पर मंगलवार को एसडीएम न्यायिक हीरालाल ने सदर तहसीलदार फूलचंद्र यादव को जमीन से जुड़े दस्तावेजों के साथ कार्यालय तलब किया। यहां दोनों अधिकारियों ने चिह्नित जमीन के आसपास की सरकारी और बंजर जमीनों को अधिग्रहीत करने का मसौदा तैयार किया। एसडीएम न्यायिक हीरालाल ने बताया कि डीएम के निर्देश पर सदर तहसील के बरठी कमरौर में सेल टैक्स की जमीन चिह्नित की गई है। जमीन से जुड़े दस्तावेजों का परीक्षण करने के लिए तहसीलदार को निर्देश दिया गया है। इसके बाद पूरी रिपोर्ट डीएम को दी जाएगी।
---
चंदौली और बिहार को मिलेगा लाभ
चंदौली। अगर जिला प्रशासन बरठी कमरौर में राजकीय मेडिकल कालेज बनवाने में सफल हो गया तो इसका दो राज्यों के लोगों को लाभ मिलेगा। सीमा से सटे होने के चलते बिहार के भभुआ, बक्सर, सासाराम जिले तथा यूपी के गाजीपुर, चंदौली के लोग आसानी से मेडिकल कालेज में उपचार करा सकेंगे।
विज्ञापन
कोट...
शासन के निर्देश पर मेडिकल कॉलेज के लिए जिला मुख्यालय से 10 किलोमीटर के दायरे में आठ हेक्टेयर अथवा इससे अधिक भूमि की तलाश की जा रही थी। बरठी कमरौर के पास भूमि चिह्नित की गई है। अन्य स्थानों पर भी तलाश की जा रही है। भूमि निश्चित होने के बाद शासन को रिपोर्ट भेजी जाएगी।
- नवनीत सिंह चहल, डीएम।