फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   पीएम मोदी को इस बार 93,642 वोट ज्यादा मिले

पीएम मोदी को इस बार 93,642 वोट ज्यादा मिले

Fri, 24 May 2019 02:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 May 2019 02:27 AM IST
विज्ञापन
पीएम मोदी को इस बार 93,642 वोट ज्यादा मिले
प्रदीप मिश्र
विज्ञापन

वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी से दोबारा चुनाव जीतकर रिकॉर्ड बना दिया है। मोदी ने कुल मतदान 10,60,476 में से 6,74,664 वोट हासिल किए हैं। इस बार उन्हें कुल मतदान के 63.61 प्रतिशत वोट मिले और उनकी जीत का अंतर पहले से 93,642 वोट बढ़ गया। 2014 में मोदी ने वाराणसी में 5,81,022 वोट पाए थे। तब आम आदमी पार्टी के अरविंद केजरीवाल उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी थे, जिन्हें 2,09,238 मत मिले थे। इस बार उनके मुकाबले सपा-बसपा गठबंधन की उम्मीदवार शालिनी यादव ज्यादा पीछे रह गईं। उन्हें 1,95,159 वोट मिले। इस चुनाव में मोदी की जीत तो तय थी लेकिन जीत के अंतर पर खासी चर्चा हो रही थी। 2019 में प्रतिद्वंद्वी पर उनकी पिछली जीत का फासला1,07,721 वोट और बढ़ गया है।
2014 में प्रधानमंत्री ने कुल मतदान के 56.37 प्रतिशत वोट पाए थे और उनकी जीत का अंतर 3,71,784 वोट था। केजरीवाल के अलावा अन्य 40 उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई थी। तब उन्होंने 1977 में जनता पार्टी के उम्मीदवार चंद्रशेखर के सर्वाधिक मतों से जीत के अंतर के रिकॉर्ड को तोड़ा था। चंद्रशेखर ने कुल मतों में से 66.22 फीसदी मत पाए थे और कांग्रेस प्रत्याशी राजाराम शास्त्री को 1,71,854 वोट से पराजित किया था। इससे पहले वाराणसी सीट पर 1996 में भाजपा प्रत्याशी शंकर प्रसाद जायसवाल ने माकपा के राजकिशोर को हराया था। उस समय अन्य 45 उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई थी। हालांकि इस बार भी शालिनी के अलावा और कोई उम्मीदवार अपनी जमानत नहीं बचा पाया है। पिछले चुनाव में 75,614 वोट पाने वाले कांग्रेस उम्मीदवार अजय राय ने अपने वोट तो दोगुने यानी 1,52,548 कर लिए पर उनकी जमानत जब्त हो गई।
विज्ञापन

पांच साल पहले मोदी गुजरात की वड़ोदरा सीट से भी जीते थे। वहां उनकी जीत का अंतर 5,70,128 था लेकिन उन्होंने वाराणसी की सीट को बरकरार रखा था। इस बार भी पीएम वड़ोदरा से हुई जीत से पीछे रह गए हैं पर इस बार उन्होंने वाराणसी के अलावा और कहीं से नामांकन नहीं किया था। मोदी की 2014 में जीत के बाद 2017 में हुए विधानसभा चुनाव में वाराणसी संसदीय क्षेत्र के पांचों विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा और अपना दल (एस) गठबंधन प्रत्याशियों ने 5,64,494 वोट पाए थे। इस चुनाव में सभी विधानसभा क्षेत्रों में उन्हें बढ़त मिली। दूसरी ओर सपा-कांग्रेस गठबंधन के प्रत्याशी 4,52,459 वोट ही हासिल कर सके थे। इस बार सभी विधानसभा सीटों पर प्रधानमंत्री को बढ़त मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed