{"_id":"5ce5ac6cbdec2207897f28d7","slug":"15585558081326-varanasi-news142","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी सहित 26 प्रत्याशियों के लिए जनादेश आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम मोदी सहित 26 प्रत्याशियों के लिए जनादेश आज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित 26 प्रत्याशियों के लिए ईवीएम में बंद जनता का आदेश बृहस्पतिवार को सामने आएगा। सुबह आठ बजे से पहड़िया मंडी में मतगणना शुरू होगी और 40 से ज्यादा चक्र में पूरी होगी। करीब 10 घंटे की इस प्रक्रिया में सबसे पहले शहर दक्षिणी विधानसभा और सबसे अंत में कैंट विधानसभा की मतगणना पूरी होगी।
चंदौली की अजगरा व शिवपुर और मछली शहर की पिंडरा विधानसभा की मतगणना भी यहीं होगी। वाराणसी सीट पर प्रत्याशियों की संख्या अधिक होने के कारण परिणाम में देरी होगी। वाराणसी लोकसभा में 18 लाख 54 हजार 541 में से 10 लाख 76 हजार 561 मतदाताओं ने मतदान किया है। आठ विधानसभाओं के मतों की गणना में बारह सौ कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। सभी विधानसभाओं की गिनती के लिए अलग-अलग पांडाल बनाए गए हैं और प्रत्येक में 14-14 टेबल होंगी।
सीसी कैमरों की निगरानी में वोटों की गिनती होगी। सुरक्षा और गोपनीयता के चलते मतगणना कर्मियों को आधा घंटा पहले ही पता चलेगा कि किस विधानसभा क्षेत्र में कौन-सा टेबल उन्हें आवंटित किया गया है। अपर जिलाधिकारी राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि मतगणना की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू होगी।
विज्ञापन
पूर्वांचल से लोकसभा चुनाव में उतरे दिग्गजों पर पूरे देश की नजर लगी है। इनमें वाराणसी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा गाजीपुर से मनोज सिन्हा, मिर्जापुर से अनुप्रिया पटेल, चंदौली से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्रनाथ पांडेय, आजमगढ़ से अखिलेश यादव, बलिया से वीरेंद्र सिंह मस्त, बसपा के प्रदेश अध्यक्ष आरएस कुशवाहा, सलेमपुर से डॉ. राजेश मिश्रा शामिल हैं। पूर्वांचल के दस जिलों की 13 सीटों पर 187 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। भदोही में सबसे कम आठ तो वाराणसी में सबसे ज्यादा 26 उम्मीदवार हैं।
मतगणना में सबसे ज्यादा 29 राउंड कैंट विधानसभा में होंगे। पिंडरा में 28, अजगरा में 27, शिवपुर में 26, रोहनिया में 28, उत्तरी में 27, दक्षिणी में 22 और सेवापुरी में 25 राउंड में मतगणना पूरी होगी।