{"_id":"5a95be084f1c1bb1208bbaf4","slug":"151519762952-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्वे टीम ने कैंट रेलवे स्टेशन और रोडवेज बस स्टैंड का किया निरीक्षण0","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्वे टीम ने कैंट रेलवे स्टेशन और रोडवेज बस स्टैंड का किया निरीक्षण0
Updated Wed, 28 Feb 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। स्वच्छता सर्वेक्षण 2018 के तहत शहर को सफाई के मानकों पर जांचने के लिए शहर में पहुंची टीम ने दूसरे दिन कैंट रेलवे स्टेशन और रोडवेज बस स्टैंड क्षेत्र का निरीक्षण किया। इसमें टीम ने अपने स्तर से जांच करने के बाद वहां के कुछ फोटोग्राप्स भी खींचे। इसके अलावा देर रात टीम ने फिर से दशाश्वमेध घाट की सफाई व्यवस्थाओं के हालात को जाना।
केन्द्रीय शहरी विकास मंत्रालय की ओर से देशभर के कराए जा रहे 4041 शहरों के बीच हो रहे इस सर्वे में अपनी रैकिंग बनाने के लिए नगर निगम के कर्मचारी लगे हुए हैं। टीम के आने के चलते निगम के अधिकारियों की परेशानियां बढ़ गई हैं। एक ओर जहां टीम के सदस्यों ने मंगलवार को दिन भी निगम के दस्तावेजों को खंगाला, वहीं शाम को निरीक्षण करने का कार्य किया। टीम के बिना बताए शहर में निकलने से निगम के अधिकारियों के पसीने छूट रहे हैं। इसलिए निगम के अधिकारी शहर के हर उन इलाकों में सफाई कराने का काम कर रहे हैं, जहां पर टीम के जाने की आशंका है।
तीन दिवसीय दौरे के चलते अभी सर्वे टीम बुधवार को भी शहर में ही रहेगी इसलिए अपनी कमियों पर पर्दा डालने के लिए निगम की सफाई टीम रात में भी कई क्षेत्रों में सफाई कराने में जुटी हुई है। नगर स्वास्थ्य अधिकारी एके दुबे ने बताया कि कुल 36 बिंदुओं पर सर्वे के अंक मिलने हैं। इसमें डाकुमेंटेशन के भी नंबर है। दिन भर टीम ने जिन दस्तावेजों को जांचने के बाद कहा उस की फोटोकॉपी की जा रही है। कहा कि टीम बुधवार को भी र्कई क्षेत्रों में निरीक्षण करने जाएगी।