{"_id":"5a84a4e94f1c1bf17b8b752a","slug":"151518642409-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक से की साढ़े सात करोड़ की धोखाधड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक से की साढ़े सात करोड़ की धोखाधड़ी
Updated Thu, 15 Feb 2018 02:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने भदोही जिले के कार्पेट एक्सपोर्टर द्वारा बैंक से की गई धोखाधड़ी के मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की है।
भारतीय स्टेट बैंक आफ इंडिया, वाराणसी के रीजनल मैनेजर प्रकाश चौधरी ने सीबीआई के एसपी को पत्र भेजकर शिकायत की थी कि भदोही के नई बाजार स्थित शिवांग कार्पेट प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर रंजीत सिंह और अभिषेक सिंह ने बैंक से फर्जी दस्तावेज के सहारे 7 करोड़ 40 लाखा 7994 रुपये की धोखाधड़ी की है। यह पैसे बैंक लिमिट के सापेक्ष फर्जी बिलों के जरिए निकाले गए हैं। प्रकाश ने सीबीआई को बताया कि परचेज लिमिट के सापेक्ष जो बिल कंपनी की ओर से लगाए गए उसमें अधिकतर बिल फर्जी थे।
बिलों की वैधता समाप्त होने के बाद भी संबंधित बायर से पैसे नहीं मिले तो बैंक ने इसकी आंतरिक जांच शुरू की। जांच के दौरान पता चला कि इसमें अधिकतर बिल जर्मनी के क्रेता टेपिके लाली के नाम जारी किए गए हैं, जो फर्जी हैं। इन बिलों के सापेक्ष लगभग 7,40,07,994 रुपये की धोखाधड़ी कंपनी व कंपनी के दोनों डायरेक्टर ने धोखाधड़ी के नीयत से की है। सोमवार को सीबीआई ने इस मामले की एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जल्द ही, सीबीआई की एक टीम पूरे मामले की छानबीन करने भदोही जाएगी।