फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   हरियाली संग बढ़ेगी किसानों की आय

हरियाली संग बढ़ेगी किसानों की आय

Thu, 21 Jun 2018 12:28 AM IST
Updated Thu, 21 Jun 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
हरियाली संग बढ़ेगी किसानों की आय
ज्ञानपुर। प्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री कृषक वृक्ष धन योजना से हरियाली बढ़ने के साथ किसानों की आय भी बढ़ेगी। योजना के तहत गांवों में व्यापक पैमाने पर पौधरोपण कराया जाएगा। खेतों की मेड़ पर फलदार, इमारती लकड़ी वाले और औषधीय पौधे लगाए जाएंगे। यही नहीं, इन पौधों के संरक्षण के लिए किसानों को खर्च भी मिलेगा। सरकार ने यह योजना तीन साल के लिए शुरू की है। कामयाबी मिलने पर इसे आगे बढ़ाया जा सकता है।
विज्ञापन

आम, जामुन समेत अन्य कई प्रमुख प्रजातियों के पेड़ों के बाग समाप्त होने और जंगलों के कटने से हरियाली का संकट बढ़ता जा रहा है। बाग-बगीचे किसानों की आय का बड़ा जरिया होते थे। तमाम प्रयास के बाद भी पौधरोपण अभियान सफल नहीं हो पाता। इसको देखते हुए प्रदेश सरकार ने हरियाली के साथ-साथ किसानों की आय बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री कृषक वृक्ष धन योजना शुरू की है। इसके तहत किसानों की खेतों की मेड़ पर मनरेगा के तहत पौधे लगाए जाएंगे, जिसकी देखरेख की जिम्मेदारी किसान की होगी। किसानों को मनरेगा से पौधों के देखरेख के लिए मेहनताना भी दिया जाएगा। प्रभागीय वनाधिकारी आरएस वाजपेयी ने कहा कि योजना को प्रभावी बनाने की कवायद चल रही है। उच्चाधिकारियों संग मंत्रणा होने के बाद प्रत्येक गांव में योजना के तहत 100-100 पौधे लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed