{"_id":"bde60d181c191a45e8e4b5506b5cd597","slug":"140-more-lohia-buses-will-soon-varanasi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी को जल्द मिलेंगी 140 और लोहिया बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी को जल्द मिलेंगी 140 और लोहिया बसें
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Mar 2015 02:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। प्रदेश सरकार जल्द ही वाराणसी रोडवेज प्रशासन को 140 और लोहिया बसें उपलब्ध कराएगी। हर महीने 20 से 25 बसें यहां भेजी जाएंगी। छह महीने के अंदर वाराणसी को सभी 140 बसें भेज दी जाएंगी। लोहिया ग्रामीण बस सेवा के तहत इनका संचालन वाराणसी मंडल के चारो जिलों में होगा।
ब्लाक, तहसील होते हुए बसें रोडवेज पहुंचेंगी। खास यह कि इन बसों में बीच की सीटें हटाकर इस तरह जगह बनाई गई है कि बाल्टा और अनाज भी लादा जा सकेगा। पहले चरण में वाराणसी को दस लोहिया बसें दी जा चुकी हैं। बुधवार को पुलिस लाइन में मुख्यमंत्री ने लोहिया ग्रामीण बस सेवा के तहत इन बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
वाराणसी से जौनपुर और भदोही जिले के विभिन्न स्थानों के लिए निर्धारित रूट पर ये बसें नियमित तौर पर संचालित होंगी। राज्य परिवहन निगम के आरएम पीके तिवारी ने बताया कि वाराणसी को कुल 150 लोहिया ग्रामीण बसें मिलनी है। दस बसें मिल चुकी हैं। बाकी 140 बसें अगले छह महीने में मिल जाएंगी।
विज्ञापन
सभी बसें लोहिया गांवों के नजदीक से गुजरेंगी। बताया कि बसों में बीच की तीन सीटें हटा दी गई हैं। इस खाली स्थान पर दूध बेचने वाले बाल्टा और किसान अनाज रखकर ले जा सकते हैं। सामान का किराया नहीं देना होगा।