फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   8.6 लाख खर्च कर मेयर बन गईं मृदुला जायसवाल

8.6 लाख खर्च कर मेयर बन गईं मृदुला जायसवाल

Thu, 08 Feb 2018 02:56 AM IST
Updated Thu, 08 Feb 2018 02:56 AM IST
विज्ञापन
8.6 लाख खर्च कर मेयर बन गईं मृदुला जायसवाल
वाराणसी। चुनाव आयोग ने भले ही मेयर पद के लिए चुनावी खर्च की सीमा 25 लाख तय की है लेकिन जोर-शोर से प्रचार करने वाले प्रमुख दलों के प्रत्याशियों ने बहुत कम खर्च किया है। बुधवार तक 60 प्रतिशत से ज्यादा प्रत्याशियों ने चुनाव खर्च का ब्योरा जमा कर दिया है। फरवरी के अंत तक चुनाव खर्च का ब्योरा जमा किया जा सकता है।
विज्ञापन

भाजपा के टिकट पर मेयर चुनी गईं मृदुला जायसवाल ने अपने चुनाव प्रचार में आठ लाख 60 हजार रुपये का खर्च करने का ब्योरा कोषागार में दिया है, जबकि दूसरे स्थान पर रहीं कांग्रेस की शालिनी यादव खर्च के मामले में भी द्वितीय स्थान पर रहीं। उन्होंने 7.5 लाख रुपये खर्च होने की जानकारी दी है। मेयर प्रत्याशियों में सबसे अमीर कही जाने वाली सपा प्रत्याशी साधना गुप्ता प्रचार पर खर्च में सबसे आगे रही हैं। उन्होंने 17 लाख चार हजार रुपये खर्च किए हैं।
विज्ञापन

रामनगर पालिका अध्यक्ष चुनी गई रेखा शर्मा ने अपने चुनाव में 58718 रुपये खर्च किए जबकि उनके चुनाव खर्च की सीमा छह लाख रुपये थी। यहां से निर्दलीय लड़े प्रेमचंद्र ने केवल 12 हजार रुपये खर्च किए हैं। दूसरी ओर गंगापुर नगर पालिका में चेयरमैन पद के किसी भी दावेदार ने अब तक खर्च का ब्योरा नहीं दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, कोतवाली जोन से वार्ड नंबर 53 से पार्षद चुने गए अजित सिंह ने सबसे ज्यादा 75695 रुपये खर्च किए। दूसरे नंबर वर वरुणापार जोन से वार्ड नंबर 26 से पार्षद चुनी गईं वंदना सिंह ने 72820 रुपये खर्च किए। आदमपुर जोन से सबसे ज्यादा खर्च वार्ड नंबर 39 से पार्षद मो. ओकास ने 50125 और भेलूपुर जोन से सबसे ज्यादा वार्ड नंबर नौ से प्रत्याशी रहे उमेशचंद्र दत्त ने 64980 रुपये खर्च किए। दशाश्वमेध जोन के वार्ड नंबर चार से पार्षद शशिकला ने 62065 ने खर्च किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed