{"_id":"594040e44f1c1ba40a8b478c","slug":"131497383140-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रक्तदान को आज पहुंचेंगे महादानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रक्तदान को आज पहुंचेंगे महादानी
Updated Wed, 14 Jun 2017 01:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। अमर उजाला फाउंडेशन और श्री दुर्गा पूजा महासमिति के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान शिविर जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में आयोजित किया गया है। जिसका उद्घाटन बुधवार को सुबह नौ बजे डीएम सर्वज्ञ राम मिश्रा एवं एसपी शैलेश पांडेय संयुक्त रूप से करेंगे।
रक्तदान के संबंध में चिकित्सकों का कहना है कि रक्तदान के प्रति लोगों को आगे आना चाहिए। जिससे जरूरत मंदों को इसका लाभ मिल सकें। चिकित्सकों का कहना है कि रक्तदान के प्रति लोग जागरूक तो हुए हैं लेकिन अभी और जागरूकता की आवश्यकता है। क्योंकि एक रक्तदान से चार जिंदगियों को बचाया जा सकता है। रक्त से प्लाज्मा, आरबीसी, प्लेटलेट्स तथा प्रोटिन को अलग अलग कर लिया जाता है। फिर आवश्यकता अनुसार इसका उपयोग चार लोगों में किया जा सकता है।
रक्तदान शिविर को लेकर श्री दुर्गा पूजा महासमिति की बैठक हुई जिसे संबोधित करते हुए पूर्व अध्यक्ष संतोष सिंह एवं अध्यक्ष शशांक सिंह रानू ने कहा कि रक्त दाताओं को पंजीकृत कर लिया गया है। शिविर में रक्तदान से संबंधित जिज्ञासों की जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
रक्तदान करने के लिए मोती लाल यादव, गणेश साहू, राजन अग्रहरि, महेश जायसवाल, अतुल प्रताप सिंह, श्रीपाल यादव, रवि शर्मा, निशाकांत, सचिन, सोनी, रानी सोनी, सारिका सोनी, संजय साहिल, नंदलाल मोदनवाल आदि ने अपना रजिस्ट्र्रेशन कराया है। यह लोग रक्तदान का महादानी बनेंगे। इन्हें अमर उजाला फाउंडेशन की तरफ से प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा।