फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   विकास कार्यों में गोलमाल पर मंडलायुक्त ने डीएम से मांगी रिपोर्ट0

विकास कार्यों में गोलमाल पर मंडलायुक्त ने डीएम से मांगी रिपोर्ट0

Fri, 23 Mar 2018 02:15 AM IST
Updated Fri, 23 Mar 2018 02:15 AM IST
विज्ञापन
विकास कार्यों में गोलमाल पर मंडलायुक्त ने डीएम से मांगी रिपोर्ट0
वाराणसी। जिला पंचायत के विकास कार्यों में गोलमाल मामले को लेकर गुरुवार को जिला पंचायत सदस्यों का प्रतिनिधिमंडल कमिश्नर दीपक अग्रवाल से मिलकर इसकी जांच की मांग की। मंडलायुक्त ने इस मामले में डीएम से एक सप्ताह में रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य अमित सोनकर, रामचन्द्र पाल, कुंवर वीरेंद्र ने बताया कि गुरुवार को कमिश्नर दीपक अग्रवाल से मुलाकात कर उन्हें जिला पंचायत में हुए करोड़ों रुपये के घपलेबाजी से अवगत कराकर उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की गई है। कमिश्नर ने आश्वस्त किया है कि एक सप्ताह में जिलाधिकारी से इस मामले की रिपोर्ट तलब करेंगे। यदि जरूरत पड़ी तो उच्चस्तरीय जांच कराने के लिए शासन को पत्र लिखा जाएगा। पंचायत सदस्यों ने कमिश्नर को पत्र देकर यह अवगत कराया है कि जिला पंचायत ने वर्ष 16-17 व 17-18 में बगैर टेंडर व कार्य योजना के ही कागजों पर निर्माण कार्य करवाकर महज तीन दिन में 4,38,44,680 करोड़ रुपये का भुगतान करवा लिया था। जब घपलेबाजी का मामला सामने आया तो टेंडर के फर्जी प्रपत्र तैयार करवा लिए गए थे। इससे पहले बुधवार को जिला पंचायत अध्यक्ष अपराजिता सोनकर ने भी मंडलायुक्त से मुलाकात की थी। उधर, मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने बताया कि इस मामले में जिलाधिकारी से रिपोर्ट मांगी गई है। रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed