फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   शहर में बनेेंगे दो वेस्ट ट्रांसफर स्टेशन

शहर में बनेेंगे दो वेस्ट ट्रांसफर स्टेशन

Thu, 08 Feb 2018 02:56 AM IST
Updated Thu, 08 Feb 2018 02:56 AM IST
विज्ञापन
शहर में बनेेंगे दो वेस्ट ट्रांसफर स्टेशन
वाराणसी। नगर निगम की तय योजना के अनुरूप कार्य हुआ तो बहुत जल्द शहर की सड़कों पर न कूड़ा-गंदगी नजर आएगी न ही जगह-जगह कूड़ा घर। कूड़ा प्रबंधन और निस्तारण की मुकम्मल कार्ययोजना तैयार की गई है। शहर में दो वेस्ट ट्रांसफर (कूड़ा स्थानांतरण) स्टेशन बनाए जाएंगे। शहर के अलग-अलग हिस्सों से कूड़ा सीधे यहां लाया जाएगा। यहां गीला और सूखा कूड़ा रखने की अलग-अलग व्यवस्था होगी। कांपैक्टर मशीन के जरिए कूड़े को व्यवस्थित तरीके से प्रोसेसिंग प्लांट तक ले जाया जाएगा।
विज्ञापन

दोनों वेस्ट ट्रांसफर स्टेशन क्रमश: आदमपुर और भवनिया पोखरी में बनाए जाएंगे। यहां पहले से स्थित कूड़ा घर को ही आधुनिक रूप देकर वहां कूड़ा प्रबंधन के लिए मशीनें लगाई जाएंगी। यह व्यवस्था शुरू होने के बाद शहर की सड़कों पर जगह-जगह बने 25 से अधिक कूड़ाघर हटवा दिए जाएंगे। नगर आयुक्त डॉ. नितिन बंसल ने बताया कि एक वेस्ट ट्रांसफर स्टेशन में कम से कम 150-200 मीट्रिक टन कूड़ा रखने की क्षमता होगी। जल्द से जल्द इन स्टेशनों को चालू करने का प्रयास है। उसके बाद जरूरत हुई तो दो और कूड़ाघरों को अपग्रेड कर उन्हें वेस्ट ट्रांसफर स्टेशन में बदला जाएगा। शहर में रोजाना करीब छह सौ मीट्रिक कूड़ा निकलता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed